{"_id":"5d31e1248ebc3e6cf90facd8","slug":"jammu-kashmir-van-turtled-in-gorge-in-patti-area-udhampur-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के पट्ठी इलाके में खाई में गिरी वैन, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के पट्ठी इलाके में खाई में गिरी वैन, सात लोग घायल
Fri, 19 Jul 2019 08:56 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 19 Jul 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी वैन
- फोटो : अमर उजाला
उधमपुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर पट्ठी इलाके में चालक के नियंत्रण खोने पर वैन गहरी खाई में जा गिरी और चालक सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
सुबह करीब नौ बजे मोंगरी से उधमपुर की तरफ जा रही वैन नंबर जेके 14एफ-8453 जैसे ही पट्ठी इलाके में पहुंची तो अचानक चालक वैन से नियंत्रण खो बैठा और वैन पलटते हुए खाई में जा गिरी। मौके से गुजर रहे कुछ वाहनों में सवार लोगों ने वैन को पलटते हुए देखा तो तुरंत सभी मदद को नीचे पहुंच गए।
पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई। लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को वैन से बाहर निकाला और सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान चालक करण सिंह पुत्र इशर दास, शमशेर चंद पुत्र खेम राज, कपूर चंद पुत्र कृष्ण चंद, संसारो देवी पत्नी कृष्ण चंद, तारो देवी पत्नी रतन चंद, प्रीतम चंद पुत्र कृष्ण चंद सभी निवासी कलसोत पंचैरी के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है और पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।