फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Union Minister of State Choudhary visits Saffron Spice Park Pampore

जम्मू कश्मीर: केसर उत्पादन से किसानों की आय दोगुनी, केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने केसर स्पाइस पार्क पंपोर का किया दौरा

Sat, 11 Jun 2022 01:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 01:23 AM IST
सार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने  कहा कि किसानों को समृद्ध जीवन के लिए सुविधाएं और सहायता मुहैया कराएगा। जम्मू-कश्मीर सरकार कृषि के साथ-साथ बागवानी क्षेत्रों के विकास को व्यापक बनाने की इच्छुक है, जो कृषक समुदाय के जीवन को बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Union Minister of State Choudhary visits Saffron Spice Park Pampore
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी केसर स्पाइस पार्क पंपोर का दौरा करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्र सरकार के तीसरे जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केसर स्पाइस पार्क पंपोर का दौरा किया। उन्होंने प्रसंस्करण इकाई के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को हरसंभव मदद और सहयोग देने पर काम कर रही है।

विज्ञापन

किसानों की केसर उत्पादन से आय दोगुनी

उन्होंने कहा कि स्पाइस पार्क के अस्तित्व में आने के बाद किसानों की केसर उत्पादन से आय दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को समृद्ध जीवन के लिए सुविधाएं और सहायता मुहैया कराएगा। जम्मू-कश्मीर सरकार कृषि के साथ-साथ बागवानी क्षेत्रों के विकास को व्यापक बनाने की इच्छुक है, जो कृषक समुदाय के जीवन को बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

गरीबी और पिछड़ेपन को कम किया जा सकेगा

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अगले दशक में रोजगार के कई अवसर पैदा करेगा। इससे गरीबी और पिछड़ेपन को कम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के कृषि क्षेत्र के लिए आशा लेकर आई है, जिसका उद्देश्य किसानों की आय को योजनाबद्ध तरीके से दोगुना करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले समय में किसानों को लाभ मिलेगा

उच्च उपज और उच्च घनत्व वाली फसलों की खेती पर बल दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक से खेती करने पर प्रेरित किया जा रहा है। आने वाले समय में किसानों को लाभ मिलेगा।

वास्तविक मुद्दों के शीघ्र समाधान का आश्वासन

इस दौरान उन्होंने केसर उत्पादकों, एनआरएलएम लाभार्थियों, प्रगतिशील किसानों और एफपीओ सहित विभिन्न हितधारकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों को उनके वास्तविक मुद्दों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed