फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Two terrorists Associates Arrested In baramulla North Kashmir

जम्मू कश्मीर: बारामुला में दो आतंकी मददगार गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार भी किए बरामद

Wed, 08 Mar 2023 09:21 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 08 Mar 2023 09:21 AM IST
सार

बारामुला में पुलिस और सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों के मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो एके-47 मैगजीन, 15 एके-47 राउंड, प्रतिबंधित टीआरएफ के 20 खाली पोस्टर बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir Two terrorists Associates Arrested In baramulla North Kashmir
Baramulla - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला में पुलिस और सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों के मददगारों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकी मददगार लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े हुए हैं। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस और सीआरपीएफ की 176 बटालियन टीम को बारामुला के गांव मोंचखुद कुंजर में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा, जिनकी पहचान मुश्ताक अहमद खान के पुत्र खुर्शीद अहमद खान और मोहि उद दीन खान के पुत्र रेयाज अहमद खान के रूप में की गई है। दोनों कुंजर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो एके-47 मैगजीन, 15 एके-47 राउंड, प्रतिबंधित टीआरएफ के 20 खाली पोस्टर बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने खुलासा किया कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टीआरएफ गुट के साथ आतंकवादी सहयोगियों के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी जिले में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में थे। इससे पहले पुलिस ने उन्हें दबोच लिया है। पुलिस ने बताया कि आर्म्स और यूएपीए की धाराओं के तहत कुंजर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed