{"_id":"6406debf9b77c2c0f307b313","slug":"jammu-kashmir-two-terrorists-associates-arrested-in-baramulla-north-kashmir-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: बारामुला में दो आतंकी मददगार गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार भी किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: बारामुला में दो आतंकी मददगार गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार भी किए बरामद
Wed, 08 Mar 2023 09:21 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 08 Mar 2023 09:21 AM IST
सार
बारामुला में पुलिस और सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों के मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो एके-47 मैगजीन, 15 एके-47 राउंड, प्रतिबंधित टीआरएफ के 20 खाली पोस्टर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Baramulla
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में पुलिस और सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों के मददगारों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकी मददगार लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े हुए हैं। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस और सीआरपीएफ की 176 बटालियन टीम को बारामुला के गांव मोंचखुद कुंजर में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा, जिनकी पहचान मुश्ताक अहमद खान के पुत्र खुर्शीद अहमद खान और मोहि उद दीन खान के पुत्र रेयाज अहमद खान के रूप में की गई है। दोनों कुंजर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो एके-47 मैगजीन, 15 एके-47 राउंड, प्रतिबंधित टीआरएफ के 20 खाली पोस्टर बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने खुलासा किया कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टीआरएफ गुट के साथ आतंकवादी सहयोगियों के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
आरोपी जिले में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में थे। इससे पहले पुलिस ने उन्हें दबोच लिया है। पुलिस ने बताया कि आर्म्स और यूएपीए की धाराओं के तहत कुंजर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।