फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Two terrorist hideouts busted in Kupwara, five Hizbul helpers arrested

जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त, हिजबुल के पांच मददगार गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

Fri, 23 Dec 2022 10:19 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 23 Dec 2022 10:19 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी मॉड्यूल क्रालपोरा इलाके में दहशतगर्दों को सुरक्षित आश्रय और रसद प्रदान कर रहा है। इस सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया।
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Two terrorist hideouts busted in Kupwara, five Hizbul helpers arrested
कुपवाड़ा में पकड़े गए आतंकी मददगार - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर हिजबुल मुजाहिदीन के पांच आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस और 17 जैक राइफल्स ने संयुक्त ऑपरेशन में की। 

विज्ञापन

 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिली थी कि हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी मॉड्यूल क्रालपोरा इलाके में सक्रिय है। यह आतंकियों को सुरक्षित आश्रय और रसद प्रदान कर रहा है। इस सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इनकी पहचान दर्दसुन क्रालपोरा के अब्दुल रऊफ मलिक, अलताफ  अहमद पेयर और रियाज अहमद लोन के तौर पर हुई है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी हैंडलर फारूक अहमद पीर उर्फ नदीम उस्मानी के इशारे पर काम कर रहे थे। उस्मानी ककरूसा कुपवाड़ा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान तीनों ने आतंकियों के दो ठिकानों के बारे में जानकारी दी। जहां हथियार और गोला.बारूद छुपाया गया था। आतंकी ठिकाने से एक एके राइफल, दो एके मैगजीन, 119 एके राउंड, एक पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, चार पिस्टल राउंड, 6 हैंड ग्रेनेड, एक आईईडी, दो डेटोनेटर, दो वायर बंडल और लगभग 100 लीटर क्षमता का एक पानी का टैंक बरामद किया गया है।

जून में हथियार खरीदने के लिए मिले थे छह लाख

आतंकी मददगारों ने बताया कि तीनों को जून 2022 में 6 लाख रुपये मिले थे। इस रकम से आतंकी ठिकानों का निर्माण, हथियार व गोला-बारूद की खरीद की जानी थी। इसमें से 64000 रुपए बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा हुमहामा बडगाम निवासी अब्दुल मजीद बेग और बांदीपोरा के एक अन्य आतंकी मददगार को भी पकड़ा गया है।

ये दोनों भी तीनों की मदद कर रहे थे। अब्दुल मजीद व एक अन्य मददगारों को वर्तमान में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके)में स्थित बडगाम के एक और आतंकवादी हैंडलर फैयाज गिलानी द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था।

युवाओं को आतंकी बनाने की थी जिम्मेदारी

गिरफ्तार किए गए आतंकी मददगारों को घाटी में आतंकियों के लिए लक्ष्य का चयन करने और युवाओं को आतंकवादी रैंकों में शामिल करने के लिए कट्टरपंथी बनाने का काम सौंपा गया था। क्रालपोरा पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed