फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Two soldiers martyred in shelling along the Line of Control in Rajori district, senior army officers reached the spot

जम्मू-कश्मीर: राजोरी जिले के नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी में दो जवान शहीद, मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे

Thu, 13 Jan 2022 05:08 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 13 Jan 2022 05:08 PM IST
सार

राजोरी जिले के नियंत्रण रेखा पर दो जवान गोली लगने से शहीद हो गए हैं। घटना के बाद सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जांच की जा रही है कि गोली किस तरह चली। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Two soldiers martyred in shelling along the Line of Control in Rajori district, senior army officers reached the spot
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

राजोरी जिले में एलओसी पर वीरवार को दो जवानों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंजाकोट के हंजनवली इलाके में पंजाब रेजीमेंट के दोनों जवानों के शरीर पर गोलियों के निशान हैं। बताते हैं कि दोनों जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आपसी गोलीबारी में दोनों मारे गए। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है। किसी भी अधिकारी की ओर से घटना के कारणों पर प्रकाश नहीं डाला गया है। ज्ञात हो कि इससे पहले पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में भी एक जवान का शव लगभग एक सप्ताह पहले रहस्यमय स्थितियों में मिला था। इसके शरीर पर भी गोलियों के निशान थे। 
विज्ञापन


दिसबंर 2021 में मेजर और हवलदार ने गोली मारकर कर ली थी आत्महत्या 
दिसबंर 2021 में कुपवाड़ा सैन्य कैंप के अंदर हवलदार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी पहचान शिंदे संदीप अर्जुन के तौर पर हुई है। वह द्रंग्यारी चौकीबल में तैनात थे। घटना सुबह 4:30 बजे हुई जब शिंदे ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्हें अन्य जवान श्रीनगर के सैन्य अस्पताल ले ले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में केस  दर्ज कर लिया गया है। इसी माह रामबन में कंपनी कमांडर की जिम्मेदारी संभालने वाले मेजर ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 23 राष्ट्रीय राइफ्ल्स की अल्फा कंपनी की महू बल पोस्ट पर तैनात मेजर की पहचान परविंदर सिंह पुत्र रशपाल सिंह निवासी प्रियदर्शनी विहार नई दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। 


पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात साढ़े दस बजे मेजर परविंदर सिंह की आत्महत्या की सूचना दी गई। मेजर परविंदर 23 आरआर में पिछले दिनों ही कंपनी कमांडर बनाए गए थे। रात को अपने क्वार्टर में उन्होंने एके राइफल से खुद को गोली मार ली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच पूरी कर शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव सेना को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed