फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Two buses collide in Samba, three including mother and daughter killed

जम्मू-कश्मीर: सांबा में हाईवे पर दो बसों की टक्कर, झिड़ी से लौट रहीं मां-बेटी समेत तीन की मौत, 24 अन्य घायल

Wed, 09 Nov 2022 08:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 09 Nov 2022 08:24 PM IST
सार

जम्मू से पठानकोट की तरफ जा रही उत्तर प्रदेश नंबर की बस सामान्य गति से चल रही थी। इसी दौरान जम्मू से कठुआ की ओर तेज रफ्तार में जा रही सुपरफास्ट बस ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Two buses collide in Samba, three including mother and daughter killed
सांबा में सड़क हादसे के घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर दो बसों की टक्कर में झिड़ी मेले से लौट रहीं मां-बेटी समेत तीन लोगाें की मौत हो गई। बुधवार शाम 5.30 बजे सुपवाल व नानके चक के बीच हुए हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 16 को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

आठ घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मरने वालों की पहचान बटाला पंजाब निवासी मांगी देवी पत्नी रवेल, उनकी 12 वर्षीय बेटी तानिया और राजपुरा सांबा निवासी कस्तूरी लाल पुत्र पुल्ला राम के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जम्मू से पठानकोट की तरफ जा रही उत्तर प्रदेश नंबर की बस (यूपी14एफटी-3267) सामान्य गति से चल रही थी। इसी दौरान जम्मू से कठुआ की ओर तेज रफ्तार में जा रही सुपरफास्ट बस (जेके02एपी-5095) ने यूपी नंबर की बस को पीछे से जोरदार टक्कर दे मारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर से यह बस दूसरी बस को भी करीब सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गई। दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने फौरन बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को सांबा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद एक-एक कर आठ घायल जम्मू जीएमसी भेज दिए गए। वहीं, जिला उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार और मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की राहत देने की घोषणा की। 

कई बार कहा इतनी तेज मत चलाओ, नहीं माना चालक

जम्मू-कठुआ रूट पर सवारियां उठाने के चक्कर में बसों की तेज रफ्तारी फिर घातक जानलेवा साबित हुई। सुपवाल हादसे में घायल हुए लोगों ने बताया कि सुपरफास्ट बस बहुत तेज चल रही थी। चालक से कई बार कहा गया कि इतनी तेज मत चलाओ लेकिन वह नहीं माना। हादसे से पहले भी दो जगह अन्य वाहनों के साथ टक्कर होते-होते बची।

सुपरफास्ट बस में सफर करते समय घायल हुए विनोद कुमार निवासी बाढ़ा डगोर ने बताया कि चालक बस को बहुत तेज गति में चला रहा था। सुपवाल स्टेशन को पार करते ही दूसरी बस से टक्कर हो गई। चारों तरफ चीख पुकार मच गई थी। कुछ स्थानीय युवाओं ने उन्हें सांबा अस्पताल पहुंचाया।

सुपरफास्ट बस में यात्रा कर रही महिला अमरजीत कौर निवासी राजबाग कठुआ ने बताया कि  विजयपुर पार करने के बाद भी दो बार बस चालक अन्य वाहन से बस को टकराने से बाल-बाल बचा है। उन्होंने सह चालक को कहा कि बस को इतनी तेज मत चलाओ। एक अन्य घायल ने बताया कि उसने भी कई बार बस की रफ्तार धीमी करने को कहा, लेकिन चालक ने हमारी एक नहीं सुनी।

अतिरिक्त एसपी सुरिंद्र चौधरी व तहसीलदार रामपाल शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना व डॉक्टरों को उचित उपचार के बारे में कहा। उन्होंने कहा कि तेज गति से चलने वाले यात्री वाहन चालकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।



कैली मंडी के सरपंच रविंद्र सिंह, भाजपा नेता कश्मीर सिंह, कांग्रेस नेता सतीश दत्ता ने अस्पताल पहुंच कर घायलों को हर मदद देने को कहा। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि जम्मू-कठुआ की ओर चलने वाली यात्री सुपर फास्ट बस चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, जो बेकसूर यात्रियों की जानें ले रहे हैं।

बस हादसे में मृत और घायलों का विवरण

मरने वालों में 
1. तानिया (13) पुत्री रवेल चंद,
2. मांगी देवी (36) पत्नी रवेल चंद दोनों निवासी बटाला पंजाब
3.  कस्तूरी लाल पुत्र (58) पुल्ला राम निवासी राजपुरा सांबा।
 घायलों में 
1. प्रदीप शर्मा (33) पुत्र ओंकार शर्मा निवासी नोनाथ घगवाल सांबा
2. भारती देवी (4) पुत्री विनोद कुमार निवासी शाह बलोढ सांबा
3. राज कुमार (52) पुत्र चरण दास निवासी छाह बलोढ सांबा।
4. अरमिंद्र पुत्र बंसी लाल सुपर फास्ट बस का चालक निवासी कठुआ
5. लव्ली (27) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी वार्ड न. 8 पठानकोट पंजाब।
6. मधु बाला (45) पत्नी कमल राज निवासी जखबड कठुआ।
7. कमल राज (52) पुत्र बोद राज निवासी कठुआ सभी घायल जम्मू रेफर कर दिए गए।
8. अमरजीत कौर (45) पत्नी हरविंद्र पाल सिंह निवासी राजबाग कठुआ।
9. दशर्ना देवी (60) पत्नी बिशंबर दास निवासी चंडीगढ़।
10. रमण (19) पुत्र सुभाष चंद्र निवासी कठुआ।
11 जगदेव (35) निवासी पठानकोट पंजाब।
12. दीपक माला पत्नी डॉ. वरिंद्र सिंह निवासी मंडी पुशवलियां सांबा।
13. मोनिका जराल (38) पत्नी जितेंद्र सिंह निवासी बरबाल कठुआ।
14. रवेल चंद (40) पुत्र विधी चंद निवासी बटाला पंजाब।
15. प्रीतो देवी पत्नी राधु राम निवासी पठानकोट पंजाब।
16. मंजीत कौर (58) पत्नी बियंत सिंह निवासी पेवा कुरुक्षेत्र हरियाणा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed