फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Two army soldiers washed away in Poonch Poshana river, rescue operation continues

जम्मू कश्मीर: पुंछ में महिलाओं व बच्चों को बचाते सेना के जवान नदी में बहे, जेसीओ समेत जवान का शव बरामद

Sun, 09 Jul 2023 09:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 09 Jul 2023 09:43 AM IST
सार

पुंछ के उपायुक्त यासीम मोहम्मद चौधरी ने बताया कि नदी में फंसे कुछ लोगों को निकालने के लिए जेसीओ समेत अन्य जवान गए थे। उन्होंने सभी लोगों को सुरक्षित निकला। जब वह बाहर आने लगे तभी नदी में बहाव और तेज हो गया। दोनों इसकी चपेट में आ गए। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Two army soldiers washed away in Poonch Poshana river, rescue operation continues
पुंछ में बचाव अभियान चलाते सेना के जवान - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिले में मूसलाधार बारिश से सुरनकोट तहसील के पोशाना नाले में डूबने से सेना के जेसीओ की जान चली गई जबकि एक जवान लापता है। मृतक की पहचान नायब सूबेदार कुलदीप सिंह और सिपाही तेलू राम के तौर पर हुई। दोनों मैकेनिकल इंजीनियर रेजिमेंट 16 आरआर में तैनात थे।   

विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद सुरनकोट तहसील के पोशाना में बहते नाले में जल स्तर बढ़ने से कुछ महिलाएं और बच्चे नाले के पार फंस गए। पता चलने पर सेना का जेसीओ नायब सूबेदार कुलदीप कुछ जवानों के साथ पहुंचे और फंसे लोगों को सुरक्षित नाला पार करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जेसीओ और सिपाही तेलूराम वापस नाला पार कर लौटने लगे तो अचानक नाले में बाढ़ आ गई। दोनों बहकर सुरन नदी में चले गए। सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने पोशाना, चडीमाडा, बफलियाज सुरनकोट और पुंछ तक नदी में तलाश की।

करीब छह किलोमीटर दूर सुरन नदी से जेसीओ का शव बरामद हुआ। सिपाही तेलू राम की तलाश की गई। उनका शव रविवार को बरामद किया गया। जिला विकास उपायुक्त यासीम मोहम्मद चौधरी ने कहा कि नदी में फंसे लोगों को निकालने के बाद दोनों जवान बह गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed