फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Truck of terrorists did not move from toll plaza in two days, investigation of Siddda encou

जम्मू कश्मीर: दो दिन में टोल प्लाजा से नहीं हुई आतंकियों के ट्रक की आवाजाही, सिद्दड़ा मुठभेड़ की जांच शुरू

Thu, 29 Dec 2022 02:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 02:30 AM IST
सार

जम्मू के सिद्दड़ा में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान के लिए बड़े स्तर पर जांच शुरू हो गई है। पता चला है कि ट्रक के रूट का पता लगाने में जुटीं एजेंसियों ने बुधवार को सरोर टोल प्लाजा का रिकॉर्ड खंगाला, लेकिन इस नंबर के वाहन का रिकॉर्ड दर्ज नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Truck of terrorists did not move from toll plaza in two days, investigation of Siddda encou
जम्मू के सिद्दड़ा मुठभेड़ के दौरान ट्रक से उठता धुआं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकियों और हथियारों को लेकर जो ट्रक सिद्दड़ा में पकड़ा गया, पिछले दो दिन में उस ट्रक की नेशनल हाईवे पर सरोर टोल प्लाजा से आवाजाही का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। वहीं, लखनपुर टोल प्लाजा से भी ट्रक को लेकर ट्रक के गुजरने संबंधी मालुमात नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


ट्रक के रूट का पता लगाने में जुटीं एजेंसियों ने बुधवार को सरोर टोल प्लाजा का रिकॉर्ड खंगाला, लेकिन इस नंबर के वाहन का रिकॉर्ड दर्ज नहीं मिल पाया। ऐसे में कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि संभव है। 

विज्ञापन

 

ट्रक पर जिस तरह से फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी, उसी तरह से कोई और नंबर प्लेट का भी इस्तेमाल हो सकता है। हालांकि इसकी संभावना बहुत कम है। यह भी आशंका है कि या तो यह ट्रक कई दिन पहले ही टोल का पड़ाव पार कर चुका था या फिर किसी दूसरे रास्ते से जम्मू तक पहुंचने में कामयाब रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरअसल पूर्व में हुए इस तरह के मामलों में ट्रक की मूवमेंट को ट्रेस किया जाता रहा है। आतंकियों और हथियारों की तस्करी में लगे वाहन जब भी पंजाब से आए हैं तो उनकी लखनपुर से मूवमेंट का बाद में पता लगा लिया गया। बुधवार को जिस ट्रक का इस्तेमाल किया गया, उसका लखनपुर से भी कोई रिकॉर्ड नहीं पाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed