फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir tral encounter: their were ten militants present, six shot dead and four flew away

जम्मू-कश्मीर: त्राल मुठभेड़ में थे 10 आतंकी, छह मार गिराए गए, चार हुए थे फरार

Tue, 25 Dec 2018 04:14 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 25 Dec 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir tral encounter: their were ten militants present, six shot dead and four flew away
दक्षिण कश्मीर के त्राल क्षेत्र के आरमपोरा में हुई मुठभेड़ में कुल दस आतंकवादी शामिल थे। इसमें से अंसार गजवा-तुल-हिंद के डिप्टी कमांडर स्वालेह मोहम्मद अखून समेत छह तो मार गिराए गए, लेकिन चार भागने में कामयाब रहे। ये सभी आतंकी जाकिर मूसा के संगठन अंसार गजवा-तुल-हिंद (एजीएम) के थे।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया, सुरक्षा बल अखून को ट्रैक कर ठिकाने तक पहुंचे थे। यह ठिकाना अखून के घर के पास सेब के बाग में था। ढलान पर स्थित ठिकाना झाड़ियों और पेड़ की शाखाओं से ढका था।
विज्ञापन


जब सुबह सुरक्षा बलों ने छापा मारा तो स्वालेह ठिकाने के बाहर खड़ा था। उसे पहली गोली मारी गई थी जिससे उसकी वहीं मौत हो गई थी। स्वालेह वह आतंकी था जो समूह के लिए हथियारों की व्यवस्था करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुपवाड़ा के सीमावर्ती जिले से उसके पास हथियार आते थे। वहां के कुछ एजीएच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया तो उन्होंने कबूल किया कि वे स्वालेह के लिए त्राल इलाके में हथियारों की तस्करी कर रहे थे। एजीएच के चार जीवित आतंकवादी जिनमें मूसा शामिल हैं, उसी अवंतीपोरा त्राल बेल्ट से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed