{"_id":"64087f9bae0be1f1f20c02e3","slug":"jammu-kashmir-traffic-resumes-on-jammu-srinagar-national-highway-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल, आठ घंटों बाद सड़क से हटाया जा सका मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल, आठ घंटों बाद सड़क से हटाया जा सका मलबा
Wed, 08 Mar 2023 06:07 PM IST
विमल शर्मा
पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 08 Mar 2023 06:07 PM IST
सार
यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा, मंगलवार की रात सैकड़ों फंसे वाहनों को निकालने के बाद जम्मू और श्रीनगर दोनों तरफ से छोटे वाहनों को जाने-जाने की अनुमति दी गई। भारी मोटर वाहनों को केवल जम्मू से श्रीनगर जाने दिया गया।
विज्ञापन
उधमपुर में रोके गए ट्रक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को दोतरफा यातायात बहाल कर दिया गयाहै। एक दिन पहले रामबन जिले में भारी भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत जबकि छह यात्री घायल हो गए थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले 270 किलोमीटर लंबे रणनीतिक राजमार्ग को सड़क निर्माण से जुड़ी एजेंसियों ने करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटा दिया है।
विज्ञापन
यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा, मंगलवार की रात सैकड़ों फंसे वाहनों को निकालने के बाद जम्मू और श्रीनगर दोनों तरफ से छोटे वाहनों को जाने-जाने की अनुमति दी गई। भारी मोटर वाहनों को केवल जम्मू से श्रीनगर जाने दिया गया।
विज्ञापन
शाम तक राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा था। रामबन कस्बे के पास सेरी गांव में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे दो वाहनों के भूस्खलन की चपेट में आने से एक क्रेन चालक की मौत हो गई और एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि मलबे को हटाने के बाद फंसे वाहनों को मंगलवार रात करीब 10 बजे अपने गंतव्य की ओर जाने दिया गया।