जम्मू-कश्मीर: पीएम से मासूम की शिकायत, दो बेटों की हत्या के बाद पिता ने खुद को मारी गोली समेत प्रदेश की पांच बड़ी खबरें
कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल बंद हैं। लेकिन बच्चों पर पढ़ाई का बोझ कम नहीं हुआ है। इसी को लेकर प्रदेश की एक मासूम बच्ची ने प्रधानमंत्री मोदी से एक अपील की है। दूसरी घटना में डोडा जिले में एक पिता ने अपने दो बच्चों की हत्या करके खुद को भी गोली मार ली है। एक अन्य घटना में गोली लगने से सेना के एक जवान की मौत हो गई है। जवान हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। मामले में पुलिस जांच चल रही है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल और खुले माहौल से महरूम बच्चे लंबे समय से घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। इसके बीच उन पर स्कूली कामकाज का बोझ, बस इसी से रूठकर एक छह साल की बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भावुक अपील एक वीडियो के जरिए कर दी। उधर, डोडा जिले में एक पिता ने अपने दो बेटों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इस खौफनाक वारदात ने इलाके के लोगों के होश उड़ा दिए। पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें...
छह साल की बच्ची ने पीएम मोदी से एक भावुक अपील एक वीडियो के जरिए कर दी और कहा कि हम बच्चों पर काम का इतना बोझ आखिर क्यों है। अपने अंदाज में बच्ची ने कहा कि मैं छह साल की हूं और इन दिनों स्कूल की ऑनलाइन क्लास का बच्चों पर बहुत बोझ है। बच्ची ने कहा- जो छोटे बच्चे होते हैं उनको स्कूल वाले ज्यादा काम देते हैं, ऐसा क्यों। बच्ची ने बताया कि वह सुबह उठने के साथ ही स्कूल के कामकाज में लग जाती है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
डोडा जिले में एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों की हत्या कर दी है। दोनों की हत्या करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि होश उड़ा देने वाली घटना में डोडा जिले के गुल-जौरा गांव में सुनीत सिंह (36) पुत्र चुन्नी लाल निवासी गुल-जौरा ने अपने दो बेटों चंद्रकांत (18) और कमल कांत की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि इसमें अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक डोडा जिले में दोपहर तीन बजकर सैतालिस मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
जम्मू के अखनूर में सेना के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई है। उसकी पहचान हवलदार संदीप के रुप में हुई है। जवान हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है। मामले की जांच चल रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
दो दिन कड़ी मशक्कत करने के बाद जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में घोरड़ी व बरमीन के जंगल में लगी आग पर सोमवार देर शाम को काबू पा लिया गया। पहले तो एयरफोर्स के चॉपर ने मानसर झील से पानी भर जंगल पर डाला। इससे काफी हद तक आग पर काबू पाने में कामयाबी मिली और शाम को तेज बारिश होने के बाद आग पूरी तरह से बुझ गई। स्थानीय निवासी भी डीडीसी सदस्य घोरड़ी के साथ दो दिन तक आग बुझाने का प्रयास करते रहे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...