{"_id":"60b54c558ebc3e29c3413fd6","slug":"six-year-old-girl-told-pm-homework-is-too-much-burden-lg-sinha-issued-a-decree","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : छह साल की बच्ची ने पीएम से कहा- होमवर्क का बहुत बोझ है, एलजी सिन्हा ने जारी किया फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : छह साल की बच्ची ने पीएम से कहा- होमवर्क का बहुत बोझ है, एलजी सिन्हा ने जारी किया फरमान
Tue, 01 Jun 2021 02:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:21 AM IST
सार
खेल और खुले माहौल से महरूम बच्चे लंबे समय से घरों में रहने को मजबूर हैं। उस पर स्कूली कामकाज का बोझ। बस. इसी से रूठकर एक छह साल की बच्ची ने पीएम मोदी से एक भावुक अपील एक वीडियो के जरिए कर दी।
विज्ञापन
शिकायत करने वाली बच्ची...
- फोटो : twitter
विस्तार
इन दिनों कोरोना ने सबको घरों में कैद किया हुआ है। बच्चों पर खासी पाबंदियां भी घर वालों ने लगा रखी हैं। खेल और खुले माहौल से महरूम बच्चे लंबे समय से घरों में रहने को मजबूर हैं। उस पर स्कूली कामकाज का बोझ। बस. इसी से रूठकर एक छह साल की बच्ची ने पीएम मोदी से एक भावुक अपील एक वीडियो के जरिए कर दी और कहा कि हम बच्चों पर काम का इतना बोझ आखिर क्यों है।
विज्ञापन
अपने अंदाज में बच्ची ने कहा कि मैं छह साल की हूं और इन दिनों स्कूल की ऑनलाइन क्लास का बच्चों पर बहुत बोझ है। बच्ची ने कहा- जो छोटे बच्चे होते हैं उनको स्कूल वाले ज्यादा काम देते हैं, ऐसा क्यों। बच्ची ने बताया कि वह सुबह उठने के साथ ही स्कूल के कामकाज में लग जाती है।
विज्ञापन
बच्ची का वीडियो वायरल हो गया। इसका जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी संज्ञान लिया और बच्ची की भावुक और व्यावहारिक अपील से वे भी द्रवित हो गए। सिन्हा ने एक ट्वीट कर कहा कि - स्कूली बच्चों पर होमवर्क का बोझ कम करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को 48 घंटे के भीतर नीति बनाने का निर्देश दिया है। बचपन की मासूमियत भगवान का उपहार है। उनका जीवन जीवंत और खुशियों से भरा होना चाहिए।
विज्ञापन
Very adorable complaint. Have directed the school education department to come out with a policy within 48 hours to lighten burden of homework on school kids. Childhood innocence is gift of God and their days should be lively, full of joy and bliss. https://t.co/8H6rWEGlDa
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) May 31, 2021
बच्ची का ट्वीट
ट्वीट की गई वीडियो क्लिप में बच्ची ने कहा- मैं छह साल की हूं। जो छोटे बच्चे होते हैं उनको मैडम और सर ज्यादा काम क्यों रखते हैं। इतना काम बड़े बच्चों के लिए होता है। जब मैं सुबह उठती हूं तब 10 बजे से लेकर दो बजे तक क्लास होती है। एक होती है इंग्लिश, उसके बाद मैथ, उसके बाद उर्दू, उसके बाद ईवीएस, उसके बाद कंप्यूटर। इतना ज्यादा काम बड़े बच्चों को रखते हैं। छोटे बच्चों को इतना काम क्यों रखते हैं मोदी साहब...