{"_id":"60b61addd5b3e96a8b1be50f","slug":"father-kills-teenage-children-in-joura-area-of-doda-then-shoots-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों से रिसा खून: दो बेटों को दर्दनाक मौत देने के बाद पिता ने खुद को भी गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों से रिसा खून: दो बेटों को दर्दनाक मौत देने के बाद पिता ने खुद को भी गोली से उड़ाया
Tue, 01 Jun 2021 05:02 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 01 Jun 2021 05:02 PM IST
सार
डोडा जिले में एक पिता ने अपने दो बेटों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इस खौफनाक वारदात ने इलाके के लोगों के होश उड़ा दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों की हत्या कर दी है। दोनों की हत्या करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
बता दें कि होश उड़ा देने वाली घटना में डोडा जिले के गुल-जौरा गांव में सुनीत सिंह (36) पुत्र चुन्नी लाल निवासी गुल-जौरा ने अपने दो बेटों चंद्रकांत (18) और कमल कांत की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया।
विज्ञापन
तहसीलदार कहारा ने कहा कि कथित तौर पर पूर्व नियोजित और योजनाबद्ध तरीके से एक पिता ने अपने 18 और 15 साल के दो बेटों की गोली मारकर हत्या कर दी है। पटवारी हलका जौरा की रिपोर्ट के अनुसार सुनीत सिंह निवासी गल्लू जौरा ने खुद को और अपने दो बेटों को गोली मार ली। अधिकारी ने कहा कि सुनीत सिंह द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम के कारण का पता नहीं चल पाया है। फायरिंग की घटना में बंदूक का इस्तेमाल किया गया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- वन संपदा को नुकसान: दो दिन बाद तेज बारिश से बुझी जंगलों में लगी आग, एयरफोर्स की भी ली गई थी मदद
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : छह साल की बच्ची ने पीएम से कहा- होमवर्क का बहुत बोझ है, एलजी सिन्हा ने जारी किया फरमान