फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir top news including drone came near military station jammu amarnath poojan by lg manoj sinha and srinagar encounter

जम्मू-कश्मीर: मिलिट्री स्टेशन के पास दिखे दो ड्रोन, श्रीनगर में एक आतंकी ढेर समेत प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Mon, 28 Jun 2021 05:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 28 Jun 2021 05:36 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए पाकिस्तान आए दिन साजिशें रच रहा है। एयरफोर्स स्टेशन में ड्रोन हमले के बाद सोमवार को मिलिट्री स्टेशन के पास दो ड्रोन देखे गए। त्वरित कार्रवाई के बाद ड्रोन वापस चले गए। सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं। उधर, श्रीनगर के बाहरी इलाके मल्हूरा इलाके में मुठभेड़ चल रही है। एक आतंकी को मार गिराया गया है। पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें...

विज्ञापन
jammu kashmir top news including drone came near military station jammu amarnath poojan by lg manoj sinha and srinagar encounter
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाई सिक्योरिटी वाले जम्मू एयरफोर्स स्टेशन में ड्रोन हमले के बाद अब कालूचक में मिलिट्री स्टेशन के पास दो ड्रोन देखे गए हैं। ड्रोन को निशाना बनाते हुए कई फायरिंग की गई। इसके बाद दोनों ड्रोन वापस चले गए। सैनिकों की सतर्कता से एक बड़ा खतरा विफल हो गया। सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं और तलाशी अभियान जारी है। इससे पहले रविवार को देश में पहली बार ड्रोन से हमला करते हुए आतंकियों ने जम्मू एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया था। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


श्रीनगर के बाहरी इलाके मल्हूरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। जिसमें सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की टीम शामिल है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में सोमवार को मत्था टेका। इसके साथ ही उन्होंने सेना, नागरिक प्रशासन, पुलिस और श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाबा बर्फीनी की पूजा की। भगवान शिव का दिव्य आशीर्वाद सभी के जीवन में अच्छा स्वास्थ्य और खुशी सुनिश्चित करे और चल रहे स्वास्थ्य संकट से हमें उबरने की शक्ति प्रदान करे, ऐसी उप-राज्यपाल ने प्रार्थना की।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकी सगंठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर नदीम अबरार को गिरफ्तार किया गया है। नदीम लावेपोरा आतंकी हमले में शामिल था। इस हमले में आतंकियों ने सीआरपीएफ के तीन जवानों की हत्या की थी। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने कहा कि नदीम अबरार की गिरफ्तारी सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। वह कई हमलों और हत्याओं में शामिल रहा है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अनुच्छेद-370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में भारी कमी आई है। इसके बाद अमन बहाली और हाल ही में दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते वह आतंकियों को पूर्व की तरह मदद नहीं कर पा रहा है। इसके लिए वह ड्रोन का सहारा ले रहा है। साथ ही घाटी के कई जिलों में हाइब्रिड आतंकियों द्वारा हमलों को अंजाम देने की साजिश रच रहा है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


कश्मीर संभाग में दो सिख लड़कियों के कथित तौर पर अपहरण और जबरन धर्मपरिवर्तन मामले पर शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने हमें घाटी में अल्पसंख्यक सिख लड़कियों की सुरक्षा और वापसी का आश्वासन दिया है। उन्होंने अल्पसंख्यकों की चिंताओं पर चर्चा करने के लिए जल्द ही जम्मू-कश्मीर सिख प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय दिया है। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed