फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu kashmir latest news srinagar Malhoora Encounter between security forces and terrorists

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, तीन जवान घायल

Mon, 28 Jun 2021 08:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 28 Jun 2021 08:44 PM IST
सार

कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एक आतंकी को मार गिराया गया है।

विज्ञापन
jammu kashmir latest news srinagar Malhoora Encounter between security forces and terrorists
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

श्रीनगर के बाहरी इलाके मल्हूरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। जबकि सीआरपीएफ के उपाधीक्षक, एसआई और कांस्टेबल घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन


ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। जिसमें सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की टीम शामिल है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और फ्लड लाइटें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। इसके कुछ ही देर बाद एक आतंकी को मार गिराया गया। मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर और एक जवान घायल हो गया है। जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है। अभी ऑपरेशन जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर नदीम अबरार गिरफ्तार
उधर, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकी सगंठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर नदीम अबरार को गिरफ्तार किया गया है। नदीम लावेपोरा आतंकी हमले में शामिल था। इस हमले में आतंकियों ने सीआरपीएफ के तीन जवानों की हत्या की थी। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने कहा कि नदीम अबरार की गिरफ्तारी सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। वह कई हमलों और हत्याओं में शामिल रहा है।





इससे पहले शनिवार शाम को जम्मू के नरवाल इलाके में पांच किलो आईईडी के साथ दो आतंकी गिरफ्तार किए गए थे। आतंकियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। आतंकवादियों को समय पर गिरफ्तार कर जम्मू शहर में एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया गया।

यह भी पढ़ें- तो इसलिए बढ़े हमले!: अमन के दुश्मन बने हाइब्रिड आतंकी और पाकिस्तान, सर्वदलीय बैठक से भी बौखलाहट    
यह भी पढ़ें- कश्मीर में जबरन धर्मपरिवर्तन का मामला: सिरसा ने कहा- गृहमंत्री ने सिख बेटियों की वापसी का दिया आश्वासन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed