फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra: अमरनाथ की पवित्र गुफा में उप-राज्यपाल ने की पूजा, सबके संकट हरने की शंकर से की प्रार्थना

Mon, 28 Jun 2021 05:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 28 Jun 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra online aarti live darshan Lt Governor pays obeisance at Shri Amarnathji Shrine Performs puja pray for good health and happiness for all
श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में उप-राज्यपाल ने की पूजा - फोटो : अमर उजाला

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में सोमवार को मत्था टेका। इसके साथ ही उन्होंने सेना, नागरिक प्रशासन, पुलिस और श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाबा बर्फीनी की पूजा की। भगवान शिव का दिव्य आशीर्वाद सभी के जीवन में अच्छा स्वास्थ्य और खुशी सुनिश्चित करे और चल रहे स्वास्थ्य संकट से हमें उबरने की शक्ति प्रदान करे, ऐसी उप-राज्यपाल ने प्रार्थना की।

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि वार्षिक तीर्थयात्रा जम्मू-कश्मीर के अद्भुत सांस्कृतिक समन्वय की परंपरा की गवाही देती है। लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण स्थिति को देखते हुए श्री अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई है। हालांकि, भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, श्राइन बोर्ड ने पवित्र गुफा से सुबह और शाम की आरती के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है। इसके अलावा सभी पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान पवित्र गुफा मंदिर में किए जाएंगे।

amarnath yatra online aarti live darshan Lt Governor pays obeisance at Shri Amarnathji Shrine Performs puja pray for good health and happiness for all
श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में उप-राज्यपाल ने की पूजा - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए हर व्यवस्था की गई है कि आरती और अन्य अनुष्ठानों के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो। हम कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करके महामारी से निपटने का संकल्प लें और मानव कल्याण को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करें।

amarnath yatra online aarti live darshan Lt Governor pays obeisance at Shri Amarnathji Shrine Performs puja pray for good health and happiness for all
अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन आरती लाइव दर्शन - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और विशेष रूप से भक्तों के लिए समर्पित ऐप पर 30 मिनट के लिए सुबह 6 बजे आरती और शाम 5 बजे आरती का प्रसारण किया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
amarnath yatra online aarti live darshan Lt Governor pays obeisance at Shri Amarnathji Shrine Performs puja pray for good health and happiness for all
अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन आरती लाइव दर्शन - फोटो : अमर उजाला
बाबा बर्फानी के भक्त श्राइन बोर्ड की वेबसाइट www.shriamarnathjishrine.com/AartiLive.html के माध्यम से दर्शन और दान कर सकते हैं।

विज्ञापन
amarnath yatra online aarti live darshan Lt Governor pays obeisance at Shri Amarnathji Shrine Performs puja pray for good health and happiness for all
अमरनाथ यात्रा ऑनलाइन आरती लाइव दर्शन - फोटो : अमर उजाला
उप-राज्यपाल के साथ लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे, जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) 15 कोर पांडुरंग के. पोल, संभागीय आयुक्त कश्मीर डॉ. पीयूष सिंगला, उपायुक्त अनंतनाग अब्दुल जब्बार, डीआईजी दक्षिण कश्मीर रेंज अनूप कुमार सोनी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसएएसबी के अलावा सेना, पुलिस, सीआरपीएफ और श्राइन बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed