{"_id":"67d3c8d2c57b1eddcd00a4a8","slug":"jammu-kashmir-there-will-be-no-shortage-of-water-in-jammu-on-holi-75-wards-will-get-ample-water-for-45-minut-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: होली पर जम्मू में पानी की कोई कमी नहीं, 75 वार्डों में मिलेगा 45 मिनट तक भरपूर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: होली पर जम्मू में पानी की कोई कमी नहीं, 75 वार्डों में मिलेगा 45 मिनट तक भरपूर पानी
Fri, 14 Mar 2025 11:42 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 14 Mar 2025 11:42 AM IST
सार
जम्मू में होली के दिन 75 वार्डों में रोस्टर के अनुसार 45 मिनट तक पानी की सप्लाई और सफाई व्यवस्था के लिए 2700 कर्मचारियों की टीम मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
होली पर वार्डों में रोस्टर के अनुसार भरपूर पानी मिलेगा। इसलिए जमकर होली खेलें। सफाई कर्मचारियों की पूरी टीम भी मुस्तैद रहेगी। जलशक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर विकास शर्मा ने बताया कि सभी 75 वार्डों में रोस्टर के अनुसार पानी की सप्लाई दी जाएगी। करीब 45 मिनट तक पानी की सप्लाई का रोस्टर है।
विज्ञापन
इस दौरान विभाग की टीमें मुस्तैद रहेंगी। कहीं कोई शिकायत मिलती है, तो उसे दूर किया जाएगा। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखे जाने के निर्देश कमिश्नर स्तर पर दिए गए हैं। वहीं सफाई को लेकर ज्वाइंट कमिश्नर सेनीटेशन अब्दुल सतार ने बताया कि सफाई को लेकर सभी टीमें, जिसमें कुल 2700 सफाई कर्मचारी हैं, वह वार्डों में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
छोटे वार्डों में 15 और बड़े वार्डों में 30 सफाई कर्मचारियों को पूर्व की तरह ड्यूटी पर लगाया गया है। रमजान माह भी है। इसलिए सफाई को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। सुपरवाइजर अपनी दैनिक प्रगति रिपोर्ट भी ग्रुप पर देंगे। कहीं कोई शिकायत मिलती है तो उसका निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा।
विज्ञापन