श्रीनगर: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, सीआरपीएफ का एक जवान घायल
सीआरपीएफ पर आतंकियों ने हमला कर दिया जिसमें एक जवान के घायल होने की सूचना मिली है।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर जिले के सनत नगर इलाके में आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में एक जवान के घायल होने की सूचना मिली है। सुरक्षाबल की तरफ से आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है।
A Central Reserve Police Force (CRPF) trooper was injured today after terrorists hurled a grenade towards security forces in the Sanat Nagar area of Srinagar district: CRPF pic.twitter.com/QFLJqxZewAविज्ञापन— ANI (@ANI) August 14, 2021
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन पर वीरता पुरस्कार से सम्मानित लोगों के लिए कार्यक्रम का आयोजन
गौरतलब है कि शुक्रवार को कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में एक जवान और दो नागरिक घायल हुए थे। घायल जवान सीआरपीएफ का हेड कांस्टेबल था। हमलावरों की तलाश में सुरक्षाबलों की ओर से इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया गया।
बता दें कि कस्बे में एसबीआई बैंक के पास तैनात सुरक्षाबलों की एक टीम को निशाना बनाकर आतंकियों ने फेंका। निशाना चूक जाने से ग्रेनेड सड़क पर जा गिरा और ब्लास्ट हो गया। इसके तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू किया।
वहीं इससे पहले भी राजोरी जिले के खानडली में भाजपा के मंडल प्रधान जसबीर सिंह के घर पर गुरुवार रात आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। इसमें मंडल प्रधान समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। हमले में दो साल के बच्चे की मौत हुई है।