फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Terrorists attack YouTuber in Shopian, youth escapes unhurt in firing

जम्मू कश्मीर: शोपियां में यूट्यूबर पर आतंकी हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचा युवक

Sun, 25 Dec 2022 11:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 25 Dec 2022 11:35 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शोपियां के हीरपोरा इलाके के निवासी वसीम अहमद वानी (27) पर पिस्तौल से तीन गोलियां चलाईं। निशाना चूकने के कारण वह बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Terrorists attack YouTuber in Shopian, youth escapes unhurt in firing
घाटी में सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को दो मोटरसाइकिल सवार आतंकवादियों के हमले में एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शोपियां के हीरपोरा इलाके के निवासी वसीम अहमद वानी (27) पर पिस्तौल से तीन गोलियां चलाईं। निशाना चूकने के कारण वह बाल-बाल बच गया। अधिकारियों के मुताबिक, वानी शोपियां में एक यूट्यूब न्यूज चैनल चलाता है।  

विज्ञापन

मेंढर में आतंकियों का मददगार पकड़ा, एक पिस्टल भी बरामद

पुंछ जिले के मेंढर में पुलिस और सेना ने आतंकियों के एक मददगार (ओजीडब्ल्यू) को दबोचा है। उसके पास से चीन निर्मित पिस्टल और 8 गोलियां बरामद की गई हैं। मेंढर में रविवार को मेंढर पुलिस, एसओजी एवं सेना ने सलवा और बेहरा क्षेत्र में संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

 

इस दौरान एक व्यक्ति को रुकने के लिए कहा गया, जिस पर उसने भागने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्तौल के साथ आठ गोलियां मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी की पहचान तोयब खान निवासी गांव सलवाह मेंढर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मेंढर थाने में मामला दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार यह ओजीडब्ल्यू कई वर्षों से आतंकियों के लिए काम कर रहा था। करीब एक दशक से वह अपने पास यह पिस्टल रखे हुए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed