फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Terrorist hideout busted in Surankot, weapons recovered from house in Karnah

जम्मू कश्मीर: सुरनकोट में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, करनाह में घर से मिले हथियार, दहशतगर्दों की तलाश में सुरक्षाबल

Thu, 01 Dec 2022 02:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 01 Dec 2022 02:41 AM IST
सार

आतंकी ठिकाना ध्वस्त करने के दौरान सुरक्षा बलों को आतंकियों का सुराग नहीं लगा। सूत्रों के अनुसार बुधवार को खुफिया सूचना के आधार पर सुबह सेना और पुलिस की एसओजी ने सुरनकोट के मदाना क्षेत्र में अभियान चलाया था। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Terrorist hideout busted in Surankot, weapons recovered from house in Karnah
Poonch - फोटो : सेना

विस्तार

सुरक्षाबलों ने सुरनकोट में बुधवार को आतंकियों के खिलाफ चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर उसमें रखे गए हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किया। बरामद हथियारों में एक एके 56 राइफल, 1 एके 47 राइफल, 7 मैगजीन एके राइफल, एक चीन निर्मित पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, पांच चीन निर्मित ग्रेनेड और एके राइफल की 69 गोलियां शामिल हैं।

विज्ञापन

खुफिया सूचना के आधार पर सेना-पुलिस का अभियान 

आतंकी ठिकाना ध्वस्त करने के दौरान सुरक्षा बलों को आतंकियों का सुराग नहीं लगा। सूत्रों के अनुसार बुधवार को खुफिया सूचना के आधार पर सुबह सेना और पुलिस की एसओजी ने सुरनकोट के मदाना क्षेत्र के बच्चेयांवाली एवं नाबना इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया। दोपहर बाद सुरक्षा बलों ने नाबना क्षेत्र में एक स्थान पर आतंकियों द्वारा हथियार छुपाने के लिए बनाया गया गुप्त ठिकाना ध्वस्त कर दिया। 

विज्ञापन

कुपवाड़ा के करनाह में एक घर से मिले हथियार

कुपवाड़ा जिले में एलओसी के करीब करनाह इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक घर से हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुपवाड़ा पुलिस और सेना द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में पिछले कई दिनों से फरार एक ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के घर से हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंगलवार की रात मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस स्टेशन करनाह के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी ताड़ के पंजितारा गांव में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान मुख्तार हुसैन शाह के घर से एक एके 47 राइफल, मैगजीन, 22 कारतूस, 9-एमएम पिस्टल और उसकी मैगजीन बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed