फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Terrorist hideout busted in Rajouri 8 IEDs and ammunition recovered

जम्मू कश्मीर: राजोरी में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, 8 IED और गोली-बारूद बरामद

Sun, 21 Apr 2024 02:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 21 Apr 2024 02:47 PM IST
सार

राजोरी में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जंगली क्षेत्र में एक आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम ने मौके से आठ आईईडी समेत गोली-बारूद बरामद किया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Terrorist hideout busted in Rajouri 8 IEDs and ammunition recovered
राजोरी - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनावों को लेकर सुरक्षाबल सजग हैं। आईबी से एलओसी तक सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसी बीच रविवार को राजोरी में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जंगली क्षेत्र में एक आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम ने मौके से आठ आईईडी समेत गोली-बारूद बरामद किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजोरी जिले के थन्नामंडी के अजमताबाद इलाके में रविवार को पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान घने जंगलों के बीच बनाए एक आतंकी ठिकाने का पता चला। मौके पर जांच के दौरान आठ आईईडी, दो वायरलेस सेट, एके47 की तीन मैगजीन, 102 गोलियां, चार्जर व अन्य सामान बरामद हुआ। टीम ने आसपास के इलाके को घेर कर गहनता से छानबीन की। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

पुंछ में हेड मास्टर गिरफ्तार, दहशतगर्दों के लिए कर रहा था काम

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां एक आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने रविवार को एक हेडमास्टर को गिरफ्तार किया है, जो ओजीडब्ल्यू के तौर पर आतंकवादियों के लिए काम कर रहा था। उसके पास से पाकिस्तानी पिस्तौल और दो चीनी ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

रियासी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो आईईडी बरामद

इससे पहले शनिवार को रियासी जिले के दलास बरनेली इलाके में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की साजिश को विफल कर दिया। इस ठिकाने से दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) व अन्य विस्फोटक बरामद किया गया है। एक आईईडी टेप रिकॉर्डर व दूसरी कैलकुलेटर से जुड़ी हुई थी। रियासी जम्मू संसदीय सीट का हिस्सा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed