फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Terrorist helper arrested Bandipora, one caught with weapons Anantnag

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार, अनंतनाग में हथियारों के साथ एक को पकड़ा

Wed, 26 Jul 2023 11:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 26 Jul 2023 11:30 PM IST
सार

बांदीपोरा पुलिस ने लंबे समय से आतंकियों की मदद करने वाले युवक को पकड़ा है। इसके अलावा अनंतनाग में एक आरोपी के पास से हथियार मिले हैं। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Terrorist helper arrested Bandipora, one caught with weapons Anantnag
बारामुला पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के तुर्कपोरा इलाके में लश्कर-ए-ताइबा के एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 26 असम राइफल्स, तीसरी बटालियन सीआरपीएफ और बीएसएफ के 2 के साथ संयुक्त रूप से लश्कर के ओजीडब्ल्यू को पकड़ा।

विज्ञापन


उसकी पहचान तुर्कपोरा के अरिन दर्दपोरा के जावेद अहमद मल्ला के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 2 हथगोले बरामद किए गए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, लियाकत अहमद गनी निवासी ओपजान को बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के ओपजान इलाके में एक पिस्तौल, 02 मैगज़ीन और 14 पिस्तौल राउंड सहित गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सूचना मिलने के बाद पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सेना और सीआरपीएफ द्वारा उक्त क्षेत्र में संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगजीन, 14 पिस्तौल राउंड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारामुला में नशा तस्करों की 41.85 लाख की संपत्ति कुर्क

उत्तरी कश्मीर के बारामुला पुलिस ने नशा तस्करों की 41.85 लाख की संपत्ति कुर्क की है। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि एसडीपीओ उड़ी शौकत अली के नेतृत्व में पुलिस ने नशा तस्कर मोहम्मद नसीर भट्टी निवासी मदियान कमलकोट से 11.46 लाख की मूल्य का आवास और और 5 लाख मूल्य की टाटा सूमो को कुर्क किया।


उन्होंने बताया कि आरोपी का घर एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज केस से जुड़ा हुआ है। जांच से साबित हुआ कि इस घर को अवैध तस्करी से जुटाई गई रकम से तैयार किया गया है।


इसके अलावा कमलकोट उड़ी में की गई छापेमारी के दौरान नशा तस्करों से 1.17 किलोग्राम ब्राउन शुगर और 25.39 लाख की नकदी बरामद की गई। आरोपियों में मोहम्मद नसीर भट्टी, मोहम्मद रेयाज़ खांडे, मोहम्मद पजीर खांडे और मोहम्मद फैयाज खांडे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed