{"_id":"616b40d6eaa300011d133de0","slug":"jammu-kashmir-tererist-attack-lg-statement-jammu-news-jmu245927096","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक के खिलाफ लड़ाई में सभी साथ दें: उप राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक के खिलाफ लड़ाई में सभी साथ दें: उप राज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादियों द्वारा दो गैर स्थानीय लोगों की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि अपराधियों को जल्द ही दंडित किया जाएगा। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए तत्काल अनुग्रह राशि जारी करने की घोषणा की।
उप राज्यपाल ने ट्वीट किया कि मैं आतंकवादियों द्वारा अरविंद कुमार साह और सगीर अहमद की नृशंस हत्याओं की कड़ी निंदा करता हूं। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। इस दुख की घड़ी में केंद्र शासित सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। इन जघन्य हमलों के अपराधियों को जल्द ही दंडित किया जाएगा। कहा कि आतंकवादियों और उनके पारिस्थितिकी तंत्र को कुचलने के प्रयासों को तेज कर दिया गया है। निर्दोष नागरिकों की हत्या के लिए उन्हें बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। मैं लोगों से एक स्वर में बोलने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हाथ मिलाने का आग्रह करता हूं।
आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि प्रशासन साह और अहमद के परिजनों के लिए तत्काल अनुग्रह राशि जारी करेगा। साथ ही उनके अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक सहायता भी मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
नेकां, भाजपा, पीपुल्स कांफ्रेंस ने भी की निंदा
पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने निंदा करते हुए कहा कि आज श्रीनगर में एक आतंकी हमले में गोलगप्पे बेचने वाले अरविंद कुमार की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं। एक नागरिक को निशाना बनाए जाने का यह एक और मामला है। अरविंद कुमार केवल कमाई के अवसरों की तलाश में श्रीनगर आए थे, जिनकी हत्या निंदनीय है। पीपुल्स कांफ्रें स के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने हमलों को कायराना करार दिया। कहा कि यह शुद्ध रूप से आतंक है। ईदगाह में एक बार फि र एक गैर स्थानीय विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कितनी शर्म की बात है। यह कितना कायरतापूर्ण है। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि दो गैर स्थानीय लोगों की हत्या बेहद निंदनीय और चौंकाने वाली है। उन्होंने पुलिस से हत्यारों को पकड़ने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।