{"_id":"64f7123ac222e704950aa097","slug":"jammu-kashmir-teacher-arrested-for-molesting-girl-students-in-rajouri-case-registered-under-pocso-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राजोरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राजोरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
Tue, 05 Sep 2023 05:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 05 Sep 2023 05:04 PM IST
सार
थन्नामंडी पुलिस थाने के अंतर्गत एक सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला राजोरी के थन्नामंडी पुलिस थाने के अंतर्गत एक सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान मोहम्मद अशरफ कुरैशी के रूप में हुई है। शिक्षक छात्राओं के साथ काफी समय से छेड़छाड़ कर रहा था। इससे परेशान हो कर छात्राओं ने परिवार को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवारों ने तत्काल थन्नामंडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद थन्नामंडी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन