फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Swain will retire today, Nalin will take command of the state police.

Jammu Kashmir : आज रिटायर होंगे स्वैन, नलिन संभालेंगे प्रदेश पुलिस की कमान

Mon, 30 Sep 2024 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 12:44 AM IST
सार

स्वैन के स्थान पर डीजी आपरेशन नलिन प्रभात प्रदेश पुलिस के स्थायी डीजी के रूप में कमान संभालेंगे। प्रभात एसएसजी के डीजीपी थे जिन्हें जम्मू-कश्मीर में भेजा गया है। मौजूदा समय में नलिन प्रदेश में डीजीपी ऑपरेशन की कमान संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Swain will retire today, Nalin will take command of the state police.
जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी आरआर स्वैन सोमवार को रिटायर हो जाएंगे। स्वैन के स्थान पर डीजी आपरेशन नलिन प्रभात प्रदेश पुलिस के स्थायी डीजी के रूप में कमान संभालेंगे। प्रभात एसएसजी के डीजीपी थे जिन्हें जम्मू-कश्मीर में भेजा गया है। मौजूदा समय में नलिन प्रदेश में डीजीपी ऑपरेशन की कमान संभाल रहे हैं।

विज्ञापन


1991 बैच के आईपीएस स्वैन ने 1 नवंबर 2023 को प्रदेश पुलिस की बतौर कार्यकारी डीजीपी कमान संभाली थी। वह 7 अगस्त 2024 को वे स्थायी डीजीपी बने थे। आने वाले दिनों में देखा जा सकता है कि वे अपने साथ काम करने वाली टीम में कई बदलाव करें। 
विज्ञापन


वे आतंकवाद और नक्सलवाद इलाकों में काम करने वाले बेहतर रिकार्ड वाले अफसरों और कुछ सैन्य अफसरों को अपने साथ रख सकते हैं। वे कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, राजोरी पुंछ के जंगलों में छुपकर बैठे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का विशेष प्लान भी तैयार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की तरफ से नलिन को जम्मू कश्मीर में भेजा ही इसलिए गया है कि वे आतंकवाद के खिलाफ कड़ी और सफल कार्रवाई के साथ काम करें। नलिन के रिटायर होने में भी अभी 3 से 4 साल हैं। ऐसे में वह अगले 3 से 4 वर्ष तक जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को लेकर विशेष रणनीति बनाकर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed