{"_id":"6619049431f9fcf78c036c0a","slug":"jammu-kashmir-suspicious-seen-in-rajouri-darhal-security-forces-launched-search-operation-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राजोरी के दरहाल में दिखे संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राजोरी के दरहाल में दिखे संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया
Fri, 12 Apr 2024 03:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 12 Apr 2024 03:23 PM IST
सार
दरहाल पुलिस थाने के तहत पड़ते रेकी बां नडिया क्षेत्र में एक बार फिर से संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलो ने कॉर्डन एवं सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
जम्मू संभाग के राजोरी जिले के दरहाल पुलिस थाने के तहत पड़ते रेकी बां नडिया क्षेत्र में वीरवार शाम को एक बार फिर से संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलो ने कॉर्डन एवं सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने रेकी बां नडिया क्षेत्र में तीन संदिग्धों को देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ की मदद से इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, जो वीरवार देर शाम समाचार लिखे जाने तक जारी था।
विज्ञापन
सूत्र ने बताया कि सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप पार्टी ने इलाके को चारों ओर से घेरा हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी दरहाल के सारुता चौकिया क्षेत्र में सेना के कैंप के साथ तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रात को करीब 1 बजे घूमते हुए देखा गया था। इसके बाद सेना ने गोलीबारी की थी। गोलीबारी के बाद तीनों संदिग्ध वहां से भाग निकले थे।
विज्ञापन