{"_id":"62a41d951ac7512e6e5c8ce6","slug":"jammu-kashmir-suspicious-ied-found-on-srinagar-baramulla-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terrorist conspiracy: घाटी में आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर लगाई आईईडी की निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terrorist conspiracy: घाटी में आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर लगाई आईईडी की निष्क्रिय
Sat, 11 Jun 2022 10:15 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:15 AM IST
सार
बारामुला जिले के सोपोर इलाके में बुलगाम हयगाम में एक संदिग्ध बॉक्स दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और सेना की 52 आरआर ने इसे अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घाटी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश का नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बारामुला-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाई गई आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है। इससे पहले आईईडी की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने हाईवे पर यातायात को रोक दिया था।
विज्ञापन
इस पूरे मामले की कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण कुछ देर के लिए लंबी कतारें लग गई थी। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में बुलगाम हयगाम में संदिग्ध बॉक्स दिखाई दिया।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर पुलिस और सेना की 52 आरआर की टीम ने इसे अपने कब्जे में ले लिया। आईईडी होने की आशंका के बाद इलाके में यातायात को रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध बॉक्स की जांच शुरू की तब पता चला कि यह आईईडी है।
विज्ञापन
दस्ते ने आईईडी को वहां से दूसरी जगह ले जाकर निष्क्रिय कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि निष्क्रिय की गई आईईडी की तीव्रता ज्यादा थी। अगर आतंकी अपनी साजिश में कामयाब होते तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर और बम निरोधक दस्ते के मौके पर जांच करने के कारण यातायात रोका गया था। अभियान खत्म होने के बाद यातायात शुरू करवा दिया गया है। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है।