फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Suspicious IED found on Srinagar-Baramulla highway

Terrorist conspiracy: घाटी में आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर लगाई आईईडी की निष्क्रिय

Sat, 11 Jun 2022 10:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 10:15 AM IST
सार

बारामुला जिले के सोपोर इलाके में बुलगाम हयगाम में एक संदिग्ध बॉक्स दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और सेना की 52 आरआर ने इसे अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Suspicious IED found on Srinagar-Baramulla highway
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

घाटी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश का नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बारामुला-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाई गई आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है। इससे पहले आईईडी की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने हाईवे पर यातायात को रोक दिया था।

विज्ञापन


इस पूरे मामले की कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण कुछ देर के लिए लंबी कतारें लग गई थी। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में बुलगाम हयगाम में संदिग्ध बॉक्स दिखाई दिया।
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पुलिस और सेना की 52 आरआर की टीम ने इसे अपने कब्जे में ले लिया। आईईडी होने की आशंका के बाद इलाके में यातायात को रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध बॉक्स की जांच शुरू की तब पता चला कि यह आईईडी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्ते ने आईईडी को वहां से दूसरी जगह ले जाकर निष्क्रिय कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि निष्क्रिय की गई आईईडी की तीव्रता ज्यादा थी। अगर आतंकी अपनी साजिश में कामयाब होते तो बड़ा नुकसान हो सकता था।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर और बम निरोधक दस्ते के मौके पर जांच करने के कारण यातायात रोका गया था। अभियान खत्म होने के बाद यातायात शुरू करवा दिया गया है। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed