फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Supreme Court upholds the decision to vacate the shop after 40 years

जम्मू-कश्मीर: 40 साल बाद दुकान खाली करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने रखा बरकरार

Wed, 08 Dec 2021 01:56 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 08 Dec 2021 01:56 PM IST
सार

हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की थी एसएलपी। हाईकोर्ट ने की थी टिप्पणी, चार दशकों तक न्यायिक प्रक्रिया का उपयोग कर संपत्ति को कब्जे में रखना दर्दनाक।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Supreme Court upholds the decision to vacate the shop after 40 years
jammu highcourt - फोटो : फाइल

विस्तार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के दो किरायेदारों को 40 साल बाद दुकान खाली करने के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय ने बरकरार रखा है। श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके के किरायेदारों द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका को न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति अभय एस ओका की शीर्ष अदालत की पीठ ने पक्षकारों के वकील को सुनने के बाद खारिज कर दिया। 

विज्ञापन


पिछले महीने उच्च न्यायालय ने एक अपील को खारिज करते हुए कहा कि यह दर्दनाक था कि लगभग चार दशकों तक किरायेदारों ने न्यायिक प्रक्रिया का उपयोग करके संपत्ति पर अपना कब्जा जारी रखा था। किरायेदार 28 जुलाई 2014 और 8 जून 2019 को उप न्यायाधीश (स्मॉल कॉज) श्रीनगर ट्रायल कोर्ट और अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्रीनगर की अदालतों द्वारा पारित निर्णयों और आदेशों को रद्द करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि मकान मालिक जो लगभग चार दशक पहले अदालत में आया था वह ठीक वहीं है जहां वह उस समय था। लंबी मुकदमेबाजी के कारण अपनी निजी संपत्ति का उपयोग करने और कब्जा करने की उनकी आवश्यकता पर अभी भी बहस चल रही है। उच्च न्यायालय ने कहा था कि लंबे अंतराल के दौरान उनकी जरूरतों पर धूल जम गई होगी। हालांकि, इस तरह की धूल के नीचे पूरी तरह से दबने से बचाने के लिए धूल को हटाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्ष 1983 से सूट संपत्ति पर मुकदमेबाजी कर रहे थे जब मकान मालिक ने ट्रायल कोर्ट के समक्ष बेदखली के लिए एक मुकदमा दायर किया। कई मुकदमों के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि किरायेदारों के कब्जे में लगभग आधे दशक तक संपत्ति रही है। इस वजह से अब वह किसी रियायत के हकदार नहीं हैं। इसलिए दो सप्ताह के भीतर दुकान खाली कर कब्जा सौंपा जाए।


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कृषि को बढ़ावा देने के लिए होगा काम, इफ्को शुरू करेगा प्रोजेक्ट 

पीएमजीएसवाई में सड़क निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों की याचिका खारिज
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय ने मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन के ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल और न्यायमूर्ति अकरम चौधरी की खंडपीठ ने कहा कि 2010 में सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना हुई। 11 साल बाद टेंडर जारी हुए तो उसके खिलाफ मुकदमा दायर किया जाना कोर्ट को गुमराह करने के समान है। ज्ञात हो कि ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण के आदेश को रद्द करने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed