फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Students are reaching schools in rural areas, trend less visible in cities

जम्मू-कश्मीर: ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल पहुंच रहे हैं छात्र, शहरों में कम दिख रहा रुझान

Wed, 22 Sep 2021 12:20 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 22 Sep 2021 12:20 PM IST
सार

स्कूल-कॉलेजों में कोविड एसओपी के तहत चल रही हैं ऑफलाइन कक्षाएं। अभिभावकों की सहमति, टीकाकरण और कोविड निगेटिव रिपोर्ट के साथ 10वीं और 12वीं के बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है। जम्मू शहर के ज्यादातर सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Students are reaching schools in rural areas, trend less visible in cities
जम्मू-कश्मीर में स्कूल

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में लंबे इंतजार के बाद शिक्षण संस्थान ऑफलाइन शैक्षणिक गतिविधियों के लिए खुल चुके हैं। 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को सशर्त स्कूल बुलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों का स्कूल आने की तरफ ज्यादा रुझान दिख रहा है, लेकिन कस्बों और शहरों में अभी बहुत कम छात्र स्कूल आ रहे हैं।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 35 से 40 फीसदी बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं, लेकिन कस्बों और शहरों में यह आंकड़ा 10 फीसदी तक ही है। अभिभावकों की सहमति, टीकाकरण और कोविड निगेटिव रिपोर्ट के साथ 10वीं और 12वीं के बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है। मंगलवार को जम्मू शहर के ज्यादातर सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम थी।
विज्ञापन


अभिभावक अभी बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार नहीं हैं। हालांकि निजी स्कूलों में 40 फीसदी से अधिक बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं। मंगलवार को शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मुबारक मंडी, जीएचएसएस बाहु फोर्ट, बख्शीनगर, रिहाड़ी, केनाल रोड सहित अन्य सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या काफी कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कश्मीर में कोहराम: एक साल बाद जवान का शव बरामद, बकरीद पर घर आए मंजूर का आतंकियों ने किया था अपहरण

गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गांधीनगर की प्रिंसिपल शफकत चिब ने कहा कि कोविड के डर की वजह से अभी अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। ऑनलाइन क्लासेज भी चल रही हैं, जिसके कारण भी बच्चे स्कूल आने से परहेज कर रहे हैं। वहीं गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल डंसाल की प्रिंसिपल कल्प लता ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रतिदिन 50 से अधिक बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं और नियमित कक्षाएं ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed