फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: State economic growth rate eight percent, GDP expected double five years

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश की आर्थिक विकास दर आठ फीसदी, जीडीपी पांच साल में दोगुनी होने की उम्मीद

Sat, 01 Apr 2023 06:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 06:08 PM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू कश्मीर की आर्थिक विकास दर आठ फीसदी रही जो राष्ट्रीय औसत से एक फीसदी ज्यादा है। इसी तरह घरेलू सकल उत्पाद दर राष्ट्रीय स्तर पर 15 फीसदी रही जो अगले पांच साल में दोगुना हो सकती है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: State economic growth rate eight percent, GDP expected double five years
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने जम्मू कश्मीर की आर्थिक सर्वे रिपोर्ट 2022-23 जारी की। नागरिक सचिवालय में हुए कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने कहा कि 2022-23 के वित्त वर्ष में हासिल लक्ष्यों का लेख जोखा भी सर्वे रिपोर्ट में है। उन्होंने संबंधित विभाग के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आर्थिक तस्वीर को सही तरीके से दर्शाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू कश्मीर की आर्थिक विकास दर आठ फीसदी रही जो राष्ट्रीय औसत से एक फीसदी ज्यादा है। इसी तरह घरेलू सकल उत्पाद दर राष्ट्रीय स्तर पर 15 फीसदी रही जो अगले पांच साल में दोगुना हो सकती है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास की अनुकूल नीतियों और जन भागीदारी, ई स्टांपिंग, पेसेस, बीम्स, ईएचआरएमएस, ई ग्रास, ई ऑफिस, जीएसटी में बेहतर कवायदों के परिणाम सामने आ रहे हैं। ई-ऑफिस की कवायद शुरू करने में जम्मू कश्मीर देश में अन्य प्रदेशों के मुकाबले पहले नंबर पर रहा। करीब 400 कार्यालयों में कामकाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय ऊर्जा के विकास और ई श्रम व स्वामित्व कार्ड को जारी करने में भी प्रदेश अव्वल रहा। नशा मुक्त अभियान में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। सड़क नेटवर्क के तहत विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेस वे, सुरंगे, पुल, फ्लाईओवरों का निर्माण हो रहा है। रिंग रोड बन रही है। 

2023 में जम्मू कश्मीर पूरी तरह से देश के अन्य हिस्सों से जुड़ जाएगा। एयरपोर्ट का दर्जा भी बढ़ा है। इसके अलावा 75 नए पर्यटन स्थल, 75 विरासत और सांस्कृतिक स्थल, 75 रोमांचक स्थलों पर काम जारी है।

स्वर्ण आभूषणों पर आज से एचयूआईडी कोड जरूरी

नए वित्त वर्ष में एक अप्रैल से देश व्यापी स्तर पर जम्मू कश्मीर में सोने के आभूषणों पर एचयूआईडी कोड अनिवार्य कर दिया गया है। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के अनुसार देश में छह अंकों वाले एचयूआईडी नंबर के बिना हालमार्क वाले सोने के आभूषणों और सोने की कलाकृतियों का विक्रय प्रतिबंधित किया गया है।

एचयूआईडी की प्रमाणिकता को बीआईएस केयर ऐप में वेरिफाई एचयूआईडी फीचर के माध्यम से परखा जा सकता है। बीआईएस हालमार्क वाले आभूषणों पर इन तीन चिन्हों को अनिवार्य किया गया है। इसमें बीआईएस लोगो, 22के916 कैरेट और उत्कृष्ठता में सोने की शुद्धता और छह अंकों का अल्फान्यूमेरिक एचयूआईडी कोड प्रत्येक आभूषण के लिए यूनीक होगा। 

विभागों व जिला विकास आयुक्तों को 50 प्रतिशत कैपेक्ट बजट जारी

जम्मू। सभी सरकारी विभागों और जिला विकास आयुक्तों के लिए स्वीकृत 50 प्रतिशत कैपेक्स बजट ( जिला कैपेक्स शामिल) 2023-24 जारी किया है। सक्षम प्राधिकारी द्वारा विधिवत अनुमोदित कार्य योजना के अनुसार उपरोक्त निधियों को बीईएएमएस के साथ व्यय के माध्यम से जारी करना बीईएएमएस पोर्टल पर कार्यों/गतिविधियों को अपलोड करने के अधीन होगा।

निदेशक वित्त एस, निदेशक योजना एस, वित्त सलाहकार, सीएओ संयुक्त निदेशक एस योजनार नियंत्रण अधिकारी 15 अप्रैल से पहले बीईएएमएस पोर्टल पर कार्य योजना (परियोजना/कार्य/गतिविधि) को अपलोड करने के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।

30 अप्रैल से पहले जिला विकास आयुक्त पीआरआई, बीडीसी और डीडीसी के परामर्श से जिला योजना को तैयार करेंगे। विभाग स्तर व जिला स्तर पर नियोजन प्रक्रिया होगी। मुख्य सचिवों की सिफारिशें 2023-24 के बजट परिव्यय का हिस्सा बनेंगी।

प्रस्तावित कार्यों की अपलोडिंग प्रक्रिया 15 अप्रैल या उससे पहले पूरी कर ली जाए। विभागों और डीडीसी का मुख्य ध्यान परिणामों पर होना चाहिए। स्पष्ट परिणामों को दर्शाने के लिए सभी विभाग अपनी तैयारी करेंगे। विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि बजट घोषणाएं और वर्ष 2023-24 के लिए प्रदेय बजट में शामिल हैं।



इस खाते पर परिव्यय और उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी।वहीं संशोधित अनुमानित राजस्व बजट 2022-23 का 100 प्रतिशत प्राधिकार प्रदान किया गया है। इसमें अधीनस्थ डीडीओ द्वारा विभाग राजस्व बजय के तहत व्यय की समीक्षा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed