{"_id":"5b9c11bf867a557ec232cffe","slug":"jammu-kashmir-state-bjp-working-committe-meeting-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आज से, एजेंडे में निकाय और पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आज से, एजेंडे में निकाय और पंचायत चुनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शनिवार (आज) से होगी। अनुच्छेद 35-ए पर कश्मीर में गर्माई सियासत के बीच भाजपा विकास के एजेंडे पर निकाय, पंचायत चुनाव में उतरने का संकल्प एक बार फिर दोहराएगी। खासतौर से जम्मू संभाग में विकास परियोजनाओं जिसमें एम्स, जम्मू अखनूर सड़क परियोजना, तवी रिवर फ्रंट आदि पर पार्टी जल्द काम शुरू करने पर जोर देगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार कार्यकारिणी की बैठक के माध्यम से भाजपा राज्य की जनता को यह संदेश देने का प्रयास करेगी कि निकाय व पंचायत चुनाव का रियासत की सियासी समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। न ही अनुच्छेद 35-ए से इसका कुछ वास्ता है। जमीनी स्तर के चुनाव रियासत की जनता के हित में है और भाजपा तय समय पर चुनाव कराने के पक्ष में है। इसके अलावा आतंकवाद और अलगाववाद से कोई समझौता न करने का प्रस्ताव भी पारित किया जा सकता है। इसके अलावा जम्मू में अवैध रूप से बसे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को यहां से निकालने का प्रस्ताव भी पारित किया जा सकता है।
दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन त्रिकुटा नगर में पार्टी मुख्यालय में कार्यालय पदाधिकारी आपस में बैठेंगे और बैठक के प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा रियासत के हालात पर भी चर्चा की जाएगी। दूसरे दिन 16 सितंबर को अखनूर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें जिला अध्यक्षों के अलावा सांसद, विधायक, एमएलसी व राज्य कार्यकारिणी के करीब 315 सदस्य और नेताओं को न्योता दिया गया है। कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव राम लाल के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी हिस्सा लेंगे।

कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों पर चर्चा
भाजपा पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर में शुक्रवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों पर चर्चा की। इसके अलावा महासचिव संगठन अशोक कौल की अध्यक्षता में एक अन्य बैठक भी कार्यालय पदाधिकारियों के साथ हुई जिसमें राज्य स्तर पर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियों के अलावा जन कल्याण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन और आगामी पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। अशोक कौल ने कहा दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश भाजपा को अपनी वर्तमान कार्यशैली के मंथन का मौका मिलेगा।