फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,sports

खेलो इंडिया में तीन स्वर्ण के साथ जम्मू-कश्मीर की झोली में 12 पदक

विज्ञापन
jammu kashmir,sports
जम्मू। जम्मू-कश्मीर ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 12 पदक जीतकर अंक तालिका में 15वां स्थान हासिल किया है। चार से 13 जून के बीच हरियाणा के पंचकुला में हुई प्रतियोगिताओं में जम्मू-कश्मीर के 94 खिलाड़ियों ने 15 विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। 12 पदक में तीन स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। असम के गुवाहटी में 2020 में हुई खेलो इंडिया गेम्स में जम्मू-कश्मीर ने छह पदक जीते थे, जिसमें दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य शामिल था।
विज्ञापन

खेलो इंडिया गेम्स में जम्मू-कश्मीर के आदिल अल्ताफ ने साइक्लिंग में स्वर्ण पदक जीता। थंग-ता के 60 किलोभार वर्ग में सुमित भगत और कलारिपयट्टू के अनिरुद्ध वर्मा ने भी स्वर्ण पदक जीता है। जूडो के 60 किलो भार वर्ग में अक्षय ने कांस्य पदक, बॉक्सिंग के 46 से 48 किलो भार वर्ग में मान सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। हैंडबाल में कांस्य पदक, साइक्लिंग में आदिल अल्ताफ ने रजत भी जीता है। थंग-ता में सारिया जहुर ने रजत, सालिक-उल-इस्लाम ने कांस्य पदक जीता। वहीं, गतका के टीम इवेंट के फारी सोती स्पर्धा में प्रवजोत सिंह, गुरलीन सिंह और मान अमृत सिंह ने कांस्य, जबकि व्यक्तिगत वर्ग की सोती स्पर्धा में इकमीत सिंह ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। जिम्नास्टिक में जम्मू-कश्मीर ने तीन रजत पदक जीते हैं।
विज्ञापन

----
फोटो
थंग-ता में सुमित भगत ने स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास
जम्मू। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जम्मू-कश्मीर के सुमित भगत ने स्वर्ण पदक जीता है। थंग-ता खेल प्रतियोगिता में उन्होंने 60 किलो भार वर्ग में यह पदक हासिल किया है। जम्मू के भलवाल जोन के गनिक गांव के रहने वाले सुमित 11वीं कक्षा के छात्र हैं। सुमित ने कहा कि तीन वर्ष से पेशेवर रूप से थंग-ता खेल रहा है। खेलो इंडिया के लिए प्रतिदिन तीन से पांच घंटे तक प्रशिक्षण करता था। पढ़ाई के साथ-साथ खेल को समय देना मरे लिए चुनौती थी, लेकिन दोनों में संतुलन बनाए रखा। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि थंग-ता एक मार्शल आर्ट खेल है, जिसमें फोक्स बड़ा महत्व रखता है। इसके लिए कोच विशाल मन्याल से प्रशिक्षण लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed