फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,sports

जम्मू की लड़कियां और लड़के वॉलीबाल के सेमीफाइनल में

विज्ञापन
jammu kashmir,sports
जम्मू। एमए स्टेडियम और शास्त्री नगर में करवाई जा रही 33वीं जेके यूटी जूनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप में जम्मू जिले का शानदार प्रदर्शन रहा। जम्मू जिले की महिला और पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। रविवार को हुए मुकाबलों में लड़कों की टीम का पहला क्वार्टर फाइनल जम्मू और रामबन के बीच हुआ। जम्मू ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 25-18, 25-18 लगातार दो सेट जीतकर 2-0 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में सांबा ने उधमपुर से 25-11-25-10 लगातार दो सेट जीतकर 2-0 से मुकाकला जीता। पुंछ ने कुलगाम को 2-0 से हराया। टीमों के बीच पहला सेट काफी रोमांचक रहा, जिसमें पुंछ 26-24 से जीत हासिल की, जबकि दूसरे सेट को पुंछ ने 25-17 से अपने नाम किया। चौथे क्वार्टर फाइनल में कुठआ ने राजोरी को 25-19 और 25-21 से हराया।
विज्ञापन

लड़कियों के क्वार्टर फाइनल में जम्मू ने अनंतनाग को 2-0, 25-12 और 25-13 से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में श्रीनगर ने कठुआ को 2-0, 25-12 और 25-12 से हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में उधमपुर ने कुलगाम को 2-0, 25-18 और 25-12 से हराया। रोमांच भरे चौथे मुकाबले में बारामूला ने सांबा को 2-1 से हराया। पहले मैच को 14-25 से हारने के बाद बारामूला ने सांबा को दो लगातार सेट 25-21 और 15-8 से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी सकलेन तारिक सहित वॉलीबाल एसोसिएशन के अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed