{"_id":"61a539b38a1e3016547bda17","slug":"jammu-kashmir-sports-city-reporter-news-jmu2488623101","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम का चयन, शुभम पुंडीर होंगे कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम का चयन, शुभम पुंडीर होंगे कप्तान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए जम्मू-कश्मीर ने 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम का कप्तान शुभम पुंडीर को बनाया गया है, जबकि उप कप्तान अब्दुल समद को रखा गया है। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने सोमवार को टीम की घोषणा की है।
आठ से 27 दिसंबर के बीच विजय हजारे ट्राफी खेली जाएगी। जम्मू-कश्मीर टीम को एलीट ग्रप-ए में रखा गया है, जिसमें टीम का मुकाबला गुजरात, हिमाचल, ओडिशा और विदर्भ के साथ होगा। 20 सदस्यीय टीम में शुभम खजूरिया, अब्दुल समद, परवेज रसूल, कमरान इकबाल, विवरंत शर्मा, इयान देव सिंह, हिनान मालिक, आबिद मुश्ताक, वसीम रजा, राम दयाल, अमर नजीर, आकिब नबी, फाजिल रशीद, मुजतबा यूसुफ, कन्हैया वाधवान, मंजूर डार, आकाश चौधरी, रोहित शर्मा और कल्याण दोरजी शामिल हैं। ब्यूरो
--
जम्मू वॉरियर ने आरडब्ल्यूसीसी को पांच विकेट से हराया
जम्मू। नगरोटा प्रीमियर लीग एनपीएल का आगाज सोमवार को खेल गांव गनरोटा में हुआ। जेकेसीए के सीसीए सदस्य और पूर्व क्रिकेटर रुपाली सलाथिया मुख्य अतिथि मौजूद थीं। पहले दिन आरडब्ल्यूसीसी और जम्मू वॉरियर के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरडब्ल्यूसीसी ने 20 ओवर में 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू वॉरियर की टीम ने 16वें पांच विकेट के नुकसान पर मुकाबला अपने नाम किया। टीम के लिए संजना ने 54 रन की पारी खेली। इस दौरान जेकेसीए मीडिया कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजेश दर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।