{"_id":"6066e9c667ac50097d726231","slug":"jammu-kashmir-soon-akhnoor-poonch-highway-will-become-four-lane-people-will-get-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जल्द होगा अखनूर-पूंछ हाईवे फोरलेन, आने-जाने में लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जल्द होगा अखनूर-पूंछ हाईवे फोरलेन, आने-जाने में लोगों को मिलेगी राहत
Fri, 02 Apr 2021 03:24 PM IST
करिश्मा चिब
संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 02 Apr 2021 03:24 PM IST
सार
- 5100 करोड़ से लागत से किया जाएगा अखनूर-पूंछ हाईवे को फोरलेन
- प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत 8.83 हेक्टेयर भूमि का किया जाएगा अधिग्रहण
विज्ञापन
हाईवे जम्मू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखनूर-पुंछ हाईवे को फोरलेन करने के लिए 8.83 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। इस पर 5100 करोड़ खर्च होंगे। हाईवे के चौड़ीकरण से जहां लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी, वहीं सेना व सुरक्षा बलों को एलओसी तक साजो सामान जल्द पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 5100 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत मिलेंगे। इससे अखनूर से पुंछ तक हाइवे का दर्जा टू लेन से बढ़ाकर फोरलेन किया जाएगा। इससे जम्मू संभाग के दो जिलों राजोरी और पुंछ में विकास का नया आयाम भी स्थापित होगा। सड़क चौड़ीकरण कार्य में सरकारी भूमि के अलावा निजी भूमि का भी अधिग्रहण होगा और इस संबंध में तय नियमों के तहत मुआवजा भी जारी होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के लखनपुर में जल्द स्थापित होगी महाराजा गुलाब सिंह की 20 फुट ऊंची प्रतिमा
विज्ञापन
केंद्र सरकार के सड़क, परिवहन और राजमार्ग विभाग के निदेशक राजेश गुप्ता की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के तहत अखनूर से पुंछ तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य में सरकारी और निजी भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। कुल मिलाकर 8.83 हेक्टेयर भूमि का सड़क निर्माण कार्य में अधिग्रहण किया जाएगा।
गांव डुगानी, कोटेरा जागीर, नारिया, संगपुर में लोगों की निजी भूमि का भी अधिग्रहण होगा। भूमि अधिग्रहण के बाद इस सड़क का निर्माण कार्य नेशनल हाइवे अथारिटी या फिर एनएचआईडीसीएल करेगी। इस संबंधी फैसला केंद्रीय परिवहन मंत्रालय लेगा। हालांकि जम्मूू से अखनूर तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य एनएचआईडीसीएल कर रही है।