फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir SIT denies terrorist angle in DG Jail murder case

Lohia Murder Case: एसआईटी का डीजी जेल की हत्या में आतंकी एंगल से इंकार, जांच में ये कारण आया सामने

Mon, 16 Jan 2023 12:32 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 16 Jan 2023 12:32 AM IST
सार

क्राइम ब्रांच की एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी यासिर अहमद का गुजरात के गांधी नगर एफएसएल से नार्को विश्लेषण भी कराया गया। इससे यह पता चला कि उसे लोहिया के घर पर काम करने के बदले नौकरी का आश्वासन मिला था। नौकरी नहीं मिलने से आहत होकर उसने हत्या कर दी।

विज्ञापन
jammu kashmir SIT denies terrorist angle in DG Jail murder case
DG Jail Murder: HK Lohia - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

आईपीएस अधिकारी डीजी जेल हेमंत लोहिया की हत्या से आतंकवाद का कोई लेना देना नहीं। उनकी हत्या का कारण आरोपी को नौकरी न मिलना था। इससे वह आहत था। इस मामले की जांच करने वाली क्राइम ब्रांच की एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी यासिर अहमद का गुजरात के गांधी नगर एफएसएल से नार्को विश्लेषण भी कराया गया। इससे यह पता चला कि उसे लोहिया के घर पर काम करने के बदले नौकरी का आश्वासन मिला था। नौकरी नहीं मिलने से आहत होकर उसने हत्या कर दी।

विज्ञापन


बता दें कि लोहिया की हत्या करने के बाद आतंकी संगठन पीपल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (पीएफएफ) ने जिम्मेदारी ली थी कि यासिर हमारा आदमी है और उसने हमारे कहने पर हत्या की है। तब डीजीपी दिलबाग सिंह ने संगठन के इस बयान को शर्मनाक बताते हुए साफ कहा था कि आतंकवाद से इस मामले का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


एसआईटी अधिकारी ने बताया कि विस्तृत पूछताछ के दौरान पुलिस को यासिर और किसी आतंकी समूह के बीच कोई संबंध नहीं मिला। यासिर ने रामबन स्थित अपना घर छोड़ने के बाद दो साल तक कई जगहों पर काम किया था। बता दें कि क्राइम ब्रांच की चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने गुजरात में किए गए नार्को विश्लेषण के दौरान बताया कि उसे अधिकारियों के खिलाफ शिकायत थी कि उसके साथ विश्वासघात हुआ है। वह कई अधिकारियों के घरों पर काम करता था। यहां तक कि वह लोहिया को एक अच्छा इंसान मानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गला रेत कर दी थी हत्या

बता दें कि यासिर पर 302 (हत्या), 201 (सबूतों को नष्ट करना) और आर्म्स एक्ट के 4/25 (शरीर को जलाने और सुबूत नष्ट करने के लिए पेट्रोल का उपयोग करना) के तहत केस दर्ज है। वर्ष 2022 फरवरी में यासिर लोहिया के घर काम कर रहा था। करीब 4 महीने पहले उसने लोहिया की पहले चाकू से हत्या की। फिर पेट्रोल छिड़क कर शव जलाने की कोशिश की। बाद में छत से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की। हालांकि, बेल्ट उसके शरीर के वजन को सहन नहीं कर सकी। बता दें लोहिया की हत्या 3 अक्तूबर को जम्मू के बाहरी इलाके में उनके आवास पर हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed