फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Security system on high alert in Rajori district, fear of infiltration from across the border amid bad weather

जम्मू-कश्मीर: राजोरी जिले में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर, खराब मौसम और धुंध के बीच सीमापार से घुसपैठ की आशंका 

Sat, 29 Jan 2022 05:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजाेरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजाेरी Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 29 Jan 2022 05:23 PM IST
सार

राजोरी जिले में सुरक्षा अलर्ट जारी है। एलओसी और अन्य स्थानों पर लगातार गश्त जारी है। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक मौमस खराब में सीमापार से घुसपैठ की कोशिश लगातार जारी है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Security system on high alert in Rajori district, fear of infiltration from across the border amid bad weather
एलओसी - फोटो : PTI

विस्तार

राजोरी जिले में गणतंत्र दिवस के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर जारी है। सुरक्षाबलों ने सभी क्षेत्रों, खासकर नियंत्रण रेखा पर स्थित इलाकों में सतर्कता बरती है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल इलाके में शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के साथ अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया था जो अभी भी जारी है।

विज्ञापन


सुरक्षा बलों के लिए अब मुख्य चिंता खराब मौसम की स्थिति है। जिले के नियंत्रण रेखा पर कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां धुंध की स्थिति अधिक रहती है। ऐसे हालात में नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ के प्रयास लगातार जारी है। आतंकवादी ऐसे मौसम की स्थिति में घुसपैठ करने का प्रयास अधिक करते हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा अलर्ट हाई रहेगा। ऐसे हालात से निपटने के लिए सुरक्षा बल विशेष उपकरण जैसे नाइट विजन डिवाइस का प्रयोग भी कर रहे है। आंतरिक सुरक्षा की देखभाल करने वाले बल विशेष रूप से एलओसी के साथ वाले क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रख रहे है जिन्हें घुसपैठ का मार्ग कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed