फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Rajouri Encounter start Security Forces Launched Search Operation in rajouri and poonch

Rajouri Encounter: राजोरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दहशतगर्द ढेर, कुलगाम में पांच मार गिराए

Fri, 17 Nov 2023 03:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 17 Nov 2023 03:51 PM IST
सार

राजोरी के बुद्धल पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले बहरोट गांव में दो से तीन आतंकियों की मौजूदगी की विशेष इनपुट पर तलाशी घेराबंद कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यहां सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Rajouri Encounter start Security Forces Launched Search Operation in rajouri and poonch
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : Agency

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि एक दहशतगर्द ढेर कर दिया गया है। जिले के बुद्धल पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले बहरोट गांव में दो से तीन आतंकियों की मौजूदगी की विशेष इनपुट पर तलाशी घेराबंद कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के गोलीबारी शुरू हो गई है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी में पुलिस और सुरक्षाबलों की तरफ से तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजोरी के बहरोट गांव में एक संदिग्ध ठिकाने पर गोलाबारी की। घेरा सख्त होते देख आतंकियों ने भी गोलीबारी की। इस तरह मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने गांव से लगते सभी रास्तों को घेर रखा है। ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन


कुलगाम में मार गिराए पांच आतंकी

उधर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुक्रवार दूसरे दिन भी जारी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ स्थल पर पांच आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। इलाके में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी चल रहा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

राजोरी में वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत, छह घायल


जम्मू संभाग के जिला राजोरी में सड़क हादसा हो गया। राजोरी जिले के थानामंडी इलाके में एक सूमो वाहन खाई में जा गिरा है। बताया जा रहा है कि यहां दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए हैं। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को वाहन से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जाया जा रहा है। पुलिस को भी सूचित किया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...


ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: उड़ी में आतंकवादी लॉन्च कमांडर समेत दो ढेर, हथियार और पाकिस्तानी नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed