फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajouri accident: vehicle rolls down gorge in Thanamandi rajouri two killed and sixe injured

Rajouri Accident: डोडा के बाद अब राजोरी में वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत, छह घायल

Fri, 17 Nov 2023 01:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 17 Nov 2023 01:49 PM IST
सार

राजोरी जिले के थानामंडी इलाके में एक सूमो वाहन खाई में जा गिरा है। बताया जा रहा है कि यहां दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
rajouri accident: vehicle rolls down gorge in Thanamandi rajouri two killed and sixe injured
राजोरी हादसा - फोटो : रवि वर्मा

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में सड़क हादसा हो गया। राजोरी जिले के थानामंडी इलाके में एक सूमो वाहन खाई में जा गिरा है। बताया जा रहा है कि यहां दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए हैं। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को वाहन से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जाया जा रहा है। पुलिस को भी सूचित किया गया है।

विज्ञापन


डोडा बस हादसे में गंवाई 39 लोगों ने जान

इससे पहले बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे डोडा के अस्सर इलाके में बस हादसा हो गया। किश्तवाड़ से जम्मू आ रही सवारियों से भरी बस 300 फुट नीचे पुराने जम्मू-किश्तवाड़ हाईवे की सड़क पर गिर गई। यह जम्मू-कश्मीर में अब तक के सबसे बड़ा सड़क हादसा माना जा रहा है। इसमें 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार वालों को दो लाख तथा घायलों को 50 हजार रुपये सहायता देने की घोषणा की है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार वालों को पांच लाख तथा घायलों को एक लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इससे पहले 2019 में किश्तवाड़ के संगवारी इलाके में मिनी बस के खाई में गिरने से 35 की मौत व 17 घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed