फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Security forces encounter with terrorists in Sidhra area, three miscreants killed

Jammu Encounter: सिद्दड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, चार दहशतगर्द ढेर, तलाशी अभियान जारी

Wed, 28 Dec 2022 11:40 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 28 Dec 2022 11:40 AM IST
सार

जम्मू के सिद्दड़ा क्षेत्र में तवी पुल के पास घने कोहरे के बीच सुबह तड़के आतंकवादियों के साथ पुलिस और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। इसमें तीन आतंकी मारे गए हैं। इलाके की घेराबंदी की गई है। कुछ दिन पहले इस क्षेत्र में हैंड ग्रेनेड धमाका हुआ था। 

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Security forces encounter with terrorists in Sidhra area, three miscreants killed
Jammu Sidhra Encounter - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू शहर के साथ सटे सिद्दड़ा इलाके में बुधवार तड़के सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए हैं। चारों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और हथियार भी मिले हैं। मौके पर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की टीमें मौजूद हैं। अभी संबंधित क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सिद्दड़ा में पुलिस पोस्ट पर संदिग्ध ग्रेनेड हमला किया गया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिद्दड़ा पुल के पास नाके पर सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिसकर्मियों ने जांच के लिए ट्रक नंबर जेके 18- 1226 को रोका। पुलिस को देख चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, ट्रक में बैठे अन्य लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया है। चारों के शव बरामद कर लिए हैं। मौके पर से सात ऐक 47, तीन पिस्टल और एम4 राइफल भी मिली है। बताया जा रहा है कि ट्रक कश्मीर घाटी के कुलगाम के गुलाम मोहम्मद खान के नाम रजिस्टर्ड है। फिलहाल, सुरक्षाकर्मी ट्रक की तलाश कर रहे हैं। तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन

Jammu-Kashmir: Security forces encounter with terrorists in Sidhra area, three miscreants killed
Jammu Sidhra Encounter - फोटो : संजय कुमार

छह दिसंबर को सिद्दड़ा में हुआ था ग्रेनेड हमला

उल्लेखनीय है कि सिद्दड़ा पुल के पास छह दिसंबर देर रात आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया था। पुल पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर यह हमला किया गया था। हालांकि हमलावर चूक गए और ग्रेनेड पास के एक बिजली के खंभे और पेड़ के बीच जा गिरा। खंभे पर छर्रे के निशान मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed