फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Security forces conducted search operation IB, caught six kg heroin in Poonch

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने आईबी पर चलाया तलाशी अभियान, पुंछ में सीमापार से भेजी छह किलो हेराइन पकड़ी

Fri, 05 May 2023 02:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ/आरएस पुरा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ/आरएस पुरा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 05 May 2023 02:20 AM IST
सार

एसएसपी रोहित बसकोत्रा ने बताया कि पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। नंगाली क्षेत्र में दोरंगली नदी के पुल के पास दोनों तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन उनको दबोच लिया गया। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Security forces conducted search operation IB, caught six kg heroin in Poonch
पुंछ पुलिस की हिरासत में नशे के तस्करी करने वाले आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिला पुलिस ने पाकिस्तान से भेजी गई छह किलो हेरोइन की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों नशा तस्कर नियंत्रण रेखा पर स्थित दिगवार सेक्टर में फेंसिंग के आगे रहने वाले हैं। इनकी पहचान मोहम्मद माशूक और मोहम्मद मरूफ निवासी पोथी नूरकोट के रूप में हुई है।

विज्ञापन

देर रात पुंछ थाने में प्रेसवार्ता कर एसएसपी रोहित बसकोत्रा ने बताया कि वीरवार को एसएचओ रंजीत सिंह राव के नेतृत्व में पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इस दौरान नंगाली क्षेत्र में दोरंगली नदी के पुल के पास चिनार के पेड़ के नीचे बैठे दोनों तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन उनको दबोच लिया गया।

विज्ञापन

तलाशी लेने पर मशूक के पास बैग में हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए गए। पूछताछ के बाद तस्करों की निशानदेही पर देगवार मालदयालन के वार्ड-1 से हेरोइन के तीन और पैकेट बरामद हुए, जिन्हें पत्थरों के नीचे और एक पैकेट झाड़ियों में छुपा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पिछले दो माह में पुंछ पुलिस ने करीब 30 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी है। उधर, आरएस पुरा में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घराना पंचायत के साथ लगती नवा पिंड पोस्ट से कुछ दूरी पर पाकिस्तानी क्षेत्र में ड्रोन जैसी चमकती वस्तु देखी गई।

ड्रोन घुसपैठ की आशंका पर बीएसएफ जवानों ने चकरोई पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी। इसके बाद बीएसएफ और पुलिस टीम ने बुधवार रात को सर्च ऑपरेशन शुरू किया। वीरवार सुबह भी बीएसएफ जवानों ने तारबंदी के पास भारतीय क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।

हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। बता दें कि बीते साल भी अरनिया सेक्टर में आईबी पर ड्रोन देखे जाने के बाद बीएसएफ जवानों ने इसे फायरिंग कर पाकिस्तानी क्षेत्र में खदेड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed