{"_id":"645293fce53d9c5ddf0affd9","slug":"jammu-kashmir-security-forces-checking-areas-adjacent-to-ib-after-high-alert-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हाई अलर्ट के बाद सुरक्षाबलों ने खंगाले आईबी से सटे इलाके, स्थानीय लोगों से सर्तक रहने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हाई अलर्ट के बाद सुरक्षाबलों ने खंगाले आईबी से सटे इलाके, स्थानीय लोगों से सर्तक रहने की अपील
Wed, 03 May 2023 10:34 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर (कठुआ)
अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर (कठुआ)
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 03 May 2023 10:34 PM IST
सार
हाई अलर्ट के चलते सीमावर्ती इलाकों में भी पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की गहन जांच की। हाईवे पर भी पुलिस जवान यहां से गुजरने वाले हर वाहन पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोर्ट मार्ग पर चेकिंग करते सुरक्षाबल
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट के बाद बुधवार को कठुआ जिले के हीरानगर के कंडी क्षेत्र कमाड के जंगलों में पुलिस और सीआरपीएफ ने व्यापक तौर पर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
करीब दो घंटे तक चले तलाशी अभियान का नेतृत्व जिला पुलिस प्रमुख शिवदीप सिंह ने किया। तलाशी अभियान में एसओजी के जवान भी शामिल रहे और जंगलों को बारीकी से खंगाला गया।
विज्ञापन
जिला पुलिस प्रमुख ने इस इलाके में रह रहे लोगों से भी बातचीत की और उन्हें सतर्क रहने को कहा। इलाके में कोई भी संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
हाई अलर्ट के चलते सीमावर्ती इलाकों में भी पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की गहन जांच की। हाईवे पर भी पुलिस जवान यहां से गुजरने वाले हर वाहन पर नजर बनाए हुए हैं।