फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Section 144 implemented in Srinagar to prevent corona infection, security forces deployed

जम्मू-कश्मीर: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए श्रीनगर में धारा 144 लागू, सुरक्षाबल तैनात

Wed, 28 Apr 2021 03:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 28 Apr 2021 03:28 PM IST
सार

धारा 144 को लागू करने के पीछे का मुख्य मकसद केवल कोरोना संक्रमण को रोकना है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Section 144 implemented in Srinagar to prevent corona infection, security forces deployed
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कोरोना संक्रमण के मामलों में आई तेजी को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा श्रीनगर के नगर निगम क्षेत्राधिकार में धारा 144 लागू कर दी है। श्रीनगर के एसएसपी संदीप चौधरी का कहना है कि धारा 144 को लागू करने के पीछे का मुख्य मकसद केवल कोरोना संक्रमण को रोकना है। वहीं धारा लागू करने के साथ ही पूरे श्रीनगर शहर में सुरक्षाबल सड़कों पर तैनात दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

श्रीनगर जिले में धारा 144 लागू होने के बाद से लोगों को किसी भी जगह इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है। लगातार बढ़ते कोरोना मामलों को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया है ताकि संक्रमण को कुछ हद तक रोका जा सके। प्रदेश में सबसे ज्यादा श्रीनगर जिले में 1144 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें 27 यात्री हैं। इस जिले में सबसे अधिक 513 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। कश्मीर संभाग से 1354 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना का कहर: जीएमसी जम्मू में पहली बार एक दिन में दस मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कोविड से हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। प्रदेश में मंगलवार को पहली बार एक ही दिन में 3164 लोग संक्रमित मिले, जिसमें जम्मू संभाग से 1030 और शेष 2134 कश्मीर से हैं। पिछले चौबीस घंटे में 28 और लोगों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed