{"_id":"638dc3c34ca6d86ed37fd880","slug":"jammu-kashmir-second-phase-of-my-town-my-pride-begins-training-program-organized-in-municipalities","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: माई टाउन, माई प्राइड का दूसरा चरण शुरू, नगर पालिकाओं में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: माई टाउन, माई प्राइड का दूसरा चरण शुरू, नगर पालिकाओं में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Mon, 05 Dec 2022 03:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 05 Dec 2022 03:41 PM IST
सार
सभी नगर निकायों में सप्ताह भर शहरी जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें लोगों को सरकारी योजनाओं से जागरूक करने के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे। पौधरोपण के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
जम्मू में माई टाउन माई प्राइड के लगे पोस्टर
- फोटो : संवाद
विस्तार
माई टाउन माई प्राइड के दूसरे चरण का आगाज सोमवार से हो गया है। इसके अंतर्गत सभी नगर निकायों में सप्ताह भर शहरी जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें लोगों को सरकारी योजनाओं से जागरूक करने के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे। पौधरोपण के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
अखनूर कस्बे में रविवार को विभिन्न स्थानों पर साइट का निरीक्षण किया गया। एमटीएमपी का आयोजन अखनूर के सामुदायिक भवन कामेश्वर मंदिर में होगा। आरएस पुरा में स्वच्छता अभियान, संपत्ति कार्ड का वितरण, जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम होंगे। नगरपालिका खौड़ में खेल गतिविधियां, स्वच्छता अभियान, घरेलू कचरे का निस्तारण करने के लिए लोगों को जागरूकता किया जाएगा। नगरपालिका अरनिया में जन जागरूकता अभियान के अलावा कूड़ा निस्तारण से संबंधित गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन
घो मन्हासा के राजकीय स्कूल में गंदगी के खिलाफ अभियान, निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण और एमटीएमपी 2.0 योजना तैयार करने के तौर-तरीकों के बारे में बताया जाएगा। नगरपालिका ज्यौड़ियां में मेगा कैंप लगेगा। इसमें स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पर्यटन, आयुष आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे। जहां जनता को विभागों की योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रम राजकीय हाई स्कूल ज्यौड़ियां में होगा। बिश्नाह के कबीर मंदिर में शिविर लगेगा।
विज्ञापन