फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Search operation on Samba IB due to apprehension of infiltration

जम्मू कश्मीर: सांबा आईबी पर घुसपैठ की आशंका के चलते तलाशी अभियान, संयुक्त दल कर रहा ड्रोन से निगरानी

Sat, 31 Dec 2022 01:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 31 Dec 2022 01:04 PM IST
सार

सीमावर्ती इलाके चक दुलमा, चक सद्दा, मंगू चक में एंटी टनल ऑपरेशन भी चलाया गया। इसमें पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ, बीएसएफ की संयुक्त टीम मौजूद रही। सीमा के पास रहने वाले ग्रामीणों को पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन के बारे में जागरूक किया गया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Search operation on Samba IB due to apprehension of infiltration
सांबा में तलाशी अभियान के दौरान जवान - फोटो : संवाद

विस्तार

सांबा अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने शनिवार को तलाशी अभियान चलाया। सीमावर्ती इलाके चक दुलमा, चक सद्दा, मंगू चक में एंटी टनल ऑपरेशन भी चलाया गया। इसमें पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ, बीएसएफ की संयुक्त टीम मौजूद रही।

विज्ञापन


सीमा के पास रहने वाले ग्रामीणों को पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन के बारे में जागरूक किया गया। बुधवार को बड़े हमले को अंजाम देने आए चार आतंकियों को सुरक्षा बलों ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर जम्मू के सिद्दड़ा पुल के पास ढेर कर दिया था।
विज्ञापन


यह आतंकी एक ट्रक से कश्मीर घाटी की ओर जा रहे थे। भूसे से लदे ट्रक को सिद्दड़ा नाके पर रोका गया तो भीतर छिपे आतंकियों ने फायरिंग की थी। ट्रक का चालक फरार है। ट्रक में आतंकियों के छिपने के लिए बनाई गई जगह से अमेरिकन हथियार बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि आतंकियों ने कठुआ या सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किसी जगह से घुसपैठ की हो। इसके के चलते सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षाबल लगातार सीमा पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। 

मुठभेड़ को 72 घंटे बीते, मारे गए आतंकियों का पता चला न रूट का

सिद्दड़ा मुठभेड़ के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी न तो आतंकियों के नाम और तंजीम का पता चल पाया है और ना ही उनके जम्मू तक पहुंचने के रूट का। आतंकियों को जम्मू तक लेकर आया ट्रक चालक भी फरार है। अभी तक केवल ट्रक का अधूरा नंबर और एक मोबाइल फोन ही हाथ लगा है, जिसकी जांच चल रही है। 

ट्रक का चालक सबसे अहम कड़ी साबित हो सकता है, जिसकी तलाश में एजेंसियां जुटी हुई हैं। माना जा रहा है कि चालक के पकड़े जाने से आतंकियों की गुत्थी को सुलझाना आसान होगा। इस बीच पुलिस ने इस क्षेत्र का डंप डाटा भी खंगाला है।

जिसमें पुलिस को अभी तक कुछ भी पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लग पाई है। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे व संबंधित रूटों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं, लेकिन ट्रक के बारे कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed