{"_id":"6480f089d16c2fa91b0f5d63","slug":"jammu-kashmir-search-operation-in-rajori-dassal-armyaction-after-suspicious-activity-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: राजोरी के दस्सल में सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध गतिविधि देखे जाने की सूचना के बाद हरकत में सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: राजोरी के दस्सल में सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध गतिविधि देखे जाने की सूचना के बाद हरकत में सेना
Thu, 08 Jun 2023 02:33 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:33 AM IST
सार
राजोरी में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने जंगल के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद के लोगो से पूछताछ कर घरों में भी तलाशी ली।
विज्ञापन
राजोरी में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी शहर से सटे दस्सल क्षेत्र में बीते शुक्रवार को सेना के जवानों ने एक आतंकी को ढेर किया था। वहां फिर से संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद बुधवार सुबह बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन च लाया गया। बुधवार सुबह सेना और पुलिस को सूचना मिली कि दस्सल गुजरा क्षेत्र के आसपास के जंगलों में कोई संदिग्ध गतिविधि देखी है।
विज्ञापन
इसको देखते हुए सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी पार्टी और सीआरपीएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। संयुक्त सर्च ऑपरेशन में दस्सल जट्टा, दस्सल लोहारा, पलूलिया, मनकोट, मुबारख पूरा, ठंडी कस्सी में बड़े पैमाने पर जंगलों को खंगालने के साथ-साथ लोगों के घरों में भी तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
बता दें कि दस्सल गुजरा में आतंकवादी ढेर होने के बाद सूचना थी कि उस जंगली इलाके में दो से तीन और आतंकवादी की छुपे हो सकते हैं। सर्च ऑपरेशन में जहां एक तरफ कुत्तों और ड्रोन की मदद भी ली जा रही है।वहीं सेना और पुलिस के उच्च अधिकारी स्वयं ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन