फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JKBOSE 12th Result 2020, Jammu Kashmir School Education Board announces results for intermediate

जम्मू-कश्मीरः 12वीं के परिणाम घोषित, 99 फीसदी अंकों के साथ रितिका शर्मा ने लहराया परचम

Sun, 28 Jun 2020 11:24 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 28 Jun 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
JKBOSE 12th Result 2020, Jammu Kashmir School Education Board announces results for intermediate
शिक्षा निकेतन स्कूल के प्रांगण में खुशी का इजहार करतीं छात्राएं - फोटो : निखिल मेहता

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित हो गए हैं। शिक्षा निकेतन स्कूल जीवन नगर जम्मू की रितिका शर्मा 99 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वह कला वर्ग की छात्रा हैं। वहीं बसोहली के गवर्नमेंट स्कूल के अंशुल ठाकुर, कृतिका शर्मा, रीबा शमीम मलिक, स्तानज़ीन सहराब और तानिया गुप्ता ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इन सभी विद्यार्थियों ने कहा कि हमारी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को जाता है।

विज्ञापन


उत्तीर्ण विद्यार्थियों का औसत 77 प्रतिशत है। परीक्षा में कुल 33,779 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 26,139 उत्तीर्ण हुए हैं। 82 प्रतिशत औसत के साथ जम्मू क्षेत्र में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 
परीक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या 33,779
उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 26,139
कुल उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 77%
कुल उत्तीर्ण छात्र (प्रतिशत) 73%
कुल उत्तीर्ण छात्राएं (प्रतिशत) 82%

वहीं राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के वार्षिक-2019 के परीक्षा परिणाम, जम्मू समर जोन में लड़कों ने साइंस और कामर्स में बेहतरीन पदर्शन दिखाया था तो लड़कियों ने कला वर्ग में बाजी मारी थी। उधर, साल 2018 में 12 वीं की परीक्षा में 6,99,82 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 36,227 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। कुल उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 51.77 था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
वर्ष परीक्षा में उपस्थित विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी उत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत
2018     69982     36227     51.77
2017     55163     33893     61.44
2016     53159     40119     75.47
2015     51908     29684    57.19
2014     52751     29109     55.18


अब दिल्ली व कोटा की बेहतरीन फैकल्टी दिलाएगी आपको JEE,UPSEE व NEET में सफलता | आज ही एडमिशन लेने पर पाएं 20% की अतिरिक्त छूट | कूपन कोड - UPBOARD20 - https://bit.ly/3igaoRN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed