Jammu Kashmir: सतीश शर्मा ने एक राष्ट्र-एक चुनाव का समर्थन किया, कहा- देश का पैसा बचाना जरूरी
जम्मू-कश्मीर के खेल मंत्री सतीश शर्मा ने एक राष्ट्र-एक चुनाव का समर्थन करते हुए कहा कि इससे देश का पैसा बच सकता है, और वे इस पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से राय लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर छिड़ी बहस के बीच जम्मू-कश्मीर के खेल मंत्री सतीश ने कहा कि अगर इससे देश का पैसा बच जाए तो कुछ गलत नहीं। यह बात जम्मू-कश्मीर के मंत्री ने नई दिल्ली में कही। उन्होंने कहा कि अगर मेरी निजी राय पूछें तो एक राष्ट्र-एक चुनाव में कुछ गलत नहीं है। देश को आजादी मिलने के बाद यही व्यवस्था थी।
पार्टी का इस पर पक्ष क्या है, इसके बारे में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से राय लूंगा। शर्मा ने कहा कि अगर देश का पैसा बचेगा, तो हमारे टैक्स का पैसा भी बचेगा। जब हम आजाद हुए थे, तो ऐसा ही होता था। हमें करदाताओं का पैसा बचाने की जरूरत है। एक राष्ट्र-एक चुनाव विधेयक लोकसभा में औपचारिक रूप से पेश किया गया। इसके बाद सदस्यों ने इस पर मतदान किया। विधेयक में एक राष्ट्र एक चुनाव या लोकसभा व राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने का प्रस्ताव है।
#WATCH | Udhampur, J&K: On 'One Nation, One Election', J&K Minister Satish Sharma says, " First I will take the opinion of my CM...if the country's money gets saved, our tax money gets saved, then I feel it is fine...initially when we got independence, that's how it used to… pic.twitter.com/qprUJDxBhB
— ANI (@ANI) December 17, 2024